भंडाफोड़: किराये के मकान में संचालित सेक्स रैकेट धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफ़ाश..केयर टेकर 05 अभियुक्त मौके से किया गिरफ्तार..

SSP देहरादून को मिली गोपनीय सूचना पर पुलिस टीम ने हरबर्टपुर स्थित एक मकान में छापेमारी..देह व्यापार संचालित कराने वाले मुख्य अभियुक्त की धरपकड़ भी तेज़..

मौके से पुलिस को नगदी और आपत्तिजनक सामग्री हुई बरामद..

देहरादून: विकास नगर के हरबर्टपुर स्थित एक किराए के मकान पर चलाए जा रहे हैं जिस्म फ़रोसी धंधे का पर्दाफाश करते हुए दून पुलिस ने मकान के केयरटेकर और दो महिला सहित पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार किया हैं..हालांकि अभी अपने मकान में सेक्स रैकेट का धन्धा चलाने वाला मुख्य अभियुक्त- राजकुमार फरार है,जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश दे रही है. छापेमारी की इस कार्रवाई में पुलिस को उक्त मकान से नगदी और कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है.. बताया जा रहा है कि इस सेक्स रैकेट के बारे में एसएसपी देहरादून अजय सिंह को गोपनीय सूचना मिली थी,जिसके बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग और स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर धरपकड़ की कार्रवाई की गई.

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के दोबाटा से मर्ताेली तक सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत की ₹84 लाख की धनराशि..क्षेत्र वासियों की वर्षों से लंबित मांग हुई पूरी मुख्यमंत्री का जताया आभार...

ग्राहकों से डील कर बाहरी राज्यों से महिलाओं को बुलाकर अनैतिक देहव्यापार कराया जाता था..

पुलिस के अनुसार पूछताछ में मकान के केयर टेकर जय नारायण शर्मा पुत्र मनीष महेश आनंद शर्मा द्वारा बताया गया कि उक्त मकान को राजकुमार नाम के व्यक्ति द्वारा किराये पर लिया गया है,जिसमें उनके द्वारा बाहरी राज्यों की रहने वाली महिलाओं को बुलाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाया जाता है. अभियुक्त जय नारायण द्वारा उक्त मकान की देखभाल तथा प्रबंधन का कार्य देखा जाता है.जबकि अभियुक्त राजकुमार द्वारा ग्राहकों से फोन पर संपर्क कर उनसे डील करते हुए कमरे में बुलाया जाता है, और फिर अभियुक्त जय नारायण द्वारा उनसे पैसे लेकर उन्हें महिलाओं/युवतियों के पास भेजा जाता है. फरार अभियुक्त राजकुमार पूर्व में भी अनैतिक देह व्यापार में जेल जा चुका है,जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  काम की ख़बर: 31st की संध्या से 1 जनवरी 2024 नववर्ष के दिन जनपद देहरादून में यातायात व्यवस्था को पर्यटकों व आमजन की सुविधा के दृष्टिगत दून पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान....आमजन से अनुरोध है की किसी भी असुविधा से बचने के किए यातायात प्लान का पालन किया जाए : SSP देहरादून..

जानकारी के अनुसार एसएसपी व देहरादून को गोपनीय माध्यमों से विकास नगर क्षेत्रान्तर्गत हरबर्टपुर में स्थित एक मकान में अनैतिक देह व्यापार करवाये जाने की सूचना प्राप्त हुई. उक्त सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा प्रभारी एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए.इसी क्रम में AHTU देहरादून और विकासनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 01/09/2025 की रात्रि में हरबर्टपुर स्थित सोनिया बस्ती निकट बिजली घर के पास वार्ड नंबर 5 में एक मकान में औचक छापेमारी की कार्रवाई की गई. इस दौरान पुलिस टीम को मकान के अलग-अलग कमरों में 02 पुरुष तथा 02 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिली, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई..

यह भी पढ़ें 👉  चाकू की नोंक पर लूट की वारदात का दून पुलिस ने किया 24 घण्टें में किया खुलासा.. लाखों के जेवरात व नगदी बरामद..गिरफ्तार लुटेरा हाल ही में ज़ेल से छूटा..

मौके से पुलिस टीम द्वारा मकान के केयर टेकर सहित सभी 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में  धारा 3/4/5/6/7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 पंजीकृत किया गया..

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1- जय नारायण शर्मा पुत्र महेश आनंद शर्मा निवासी ग्राम कांडा, पो0- गडोली, थाना बड़कोट, जनपद- उत्तरकाशी, उम्र 45 वर्ष

2-  हरि किशोर पुत्र शिव शरण निवासी मंडी चौक चिरंजीपुर, थाना विकास नगर, देहरादून, उम्र 45 वर्ष

3-  विक्की पुत्र राकेश कुमार निवासी रामबाग हरबर्टपुर, उम्र 26 वर्ष 

4- आंचल पुत्री दल बहादुर निवासी बनारस स्टेशन ग्राम बहादुरपुर, थाना बहादुरपुर, जिला बनारस, उत्तर प्रदेश हाल पत्ता कैंप, जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा, उम्र 23 वर्ष

5-  सिमरन चौधरी पत्नी जसविंदर सिंह निवासी लोनी मुस्तफाबाद, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष

वांटेड अभियुक्त :-

राजकुमार पुत्र शिव कुमार निवासी बाल्मिकी कॉलोनी, विकास नगर..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें