हल्द्वानी दंगा: नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी..दंगे के मास्टरमाइंड अब्दुल के फ़रार पुत्र मोईद दिल्ली से गिरफ्तार.. अब तक नामज़द कुल 84 उपद्रवियों को भेजा सलाखों के पीछे..

हल्द्वानी दंगे के मास्टरमाइंड कहे जाने वाले आरोपित अब्दुल मलिक के फरार बेटे अब्दुल मोईद को भी नैनीताल पुलिस दिल्ली से गिरफ्तार कर ले आयी है.. वांटेड मोईद घटना के बाद से फरार चल रहा था.ऐसे में मोईद की गिरफ्तारी के बाद अब तक नामज़द 84 उपद्रवियों को सलाखों के पीछे भेजा गया है..

     नैनीताल पुलिस के अनुसार बीते 08 फ़रवरी 2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस,प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव,आगजनी और गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में 03 मुक़दमे मु0अ0सं0-21/ 2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये थे..इस हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी, हरबन्स सिंह एसपी सिटी नैनीताल के पर्यवेक्षण में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है.पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV  के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 83 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये. 

यह भी पढ़ें 👉  यूकेपीएससी JE/AE प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में मुख्य आरोपी का भाई गिरफ्तार..हरियाणा में कराई गई थी नकल.. जल्द होगी और गिरफ्तारियां:SIT

    एसएसपी नैनीताल द्वारा फ़रार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष 06 पुलिस टीमें गठित की गयी,जो देश के अलग-अलग राज्यों-गुजरात, दिल्ली, मुम्बई, महाराष्ट्र, उ0प्र0, बिहार आदि सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है..इसी क्रम में गठित टीमों में से 01 टीम द्वारा सफलता हासिल करते हुए दंगे में वांछित अभियुक्त अब्दुल मोईद को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है.पुलिस अनुसार बनभूलपुरा में घटित हिंसक घटना में संलिप्त अन्तिम वाछित अभियुक्त मोईद को भी गिरफ्तार किया गया है. ऐसे में अभी तक पुलिस कार्यवाही में कुल 84 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है.

यह भी पढ़ें 👉  राज्यव्यापी अपराध नियंत्रण अभियान की समीक्षा-कानून व्यवस्था,अपराध नियंत्रण और तकनीकी नवाचारों को उत्तराखंड DGP ने लिए गए अहम निर्णय..सभी जिलों से कप्तानों सहित आलाधिकारियों को दिशानिर्देश..

गिरफ्तार अभियुक्त

1. अब्दुल मोईद पुत्र अब्दुल मलिक निवासी- ला0न0 8 वार्ड न0 25 आजादनगर बनभूलपुरा (नामजद)

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें