हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी से बड़ी डकैती की वारदात नाकाम, होंडा सिटी कार से आए 6 हथियारबंद बदमाश गिरफ्तार.

चुनौती का हरिद्वार पुलिस ने दिया जवाब, सतर्क जवानों ने डकैती के मंसूबो पर फेरा पानी..

VIP कार से डकैती की वारदात को अंजाम देने आए बदमाशों पर हरिद्वार पुलिस ने कसी नकेल, क्राइम प्लान रह गया धरा का धरा..

लक्सर क्षेत्र स्थित सोलर पावर प्लांट में डकैती डालने के लिए हफ्तेभर पहले खरीदी थी होंडा सिटी कार..

कोतवाली लक्सर में तैनात जवान पंचम प्रकाश और होमगार्ड दिनेश बने गेम चेंजर, वारदात से पहले योजना भांपने में रहे कामयाब.. 

अवैध तमंचे व चाकूओं के साथ धरे गये अन्तरर्राजीय गैंग के 06 शातिर बदमाश.. 

पूछताछ में दौरान हुए चौकाने वाले खुलासे, लक्सर क्षेत्र में 06 चोरी की घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम.. 

बीते नवम्बर माह भगवानपुर क्षेत्र में हुई कार लूट प्रकरण के भी रहे सूत्रधार..

सुल्तानपुर चोरी कांड में वारदात को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी कैमरा व हार्ड डिस्क पर भी किया था हाथ साफ.. 

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव मतदान: देहरादून जिलाधिकारी द्वारा पोलिंग बूथों की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार निरीक्षण….मतदान के लिए वोटरों को लुभाने के मध्यनजर उनके साथ फोटोग्राफी…

पुलिस टीम ने चोरी प्रकरणों से जुड़े CCTV कैमरे और D.V.R. भी की बरामद 

अपराधी रहें तैयार, सबका नंबर आएगा : एसएसपी.

सोलर पावर प्लांट को लूट डकैती की थी योजना

हरिद्वार: कोतवाली लक्सर पुलिस की मुस्तेदी के चलते हरिद्वार लक्सर स्थित सोलर पावर प्लांट में एक बडी डकैती की घटना को समय रहते नाकाम कर हथियारबंद 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस अनुसार गिरफ्त में आए कुख्यात अपराधी एक खण्डर में डकैती की योजना बनाने की सूचना प्राप्त हुई,जिसके आधार पर दबिश देकर 6 बदमाशो समय रहते दबोचा गया. बदमाशों के कब्जे से 3 तमंचे व 3 अवैध चाकू व कई कारतूस सहित सुल्तानपुर में विगत दिनो में हुई 2 चोरी की घटनाओं में चोरी हुए ए0टी0एम0 व मोबाईल फोन बरामद किये गये हैं.. डकैती की घटना को अंजाम देने आए बदमाश बाकायदा एक लग्जरी होंडा सिटी कार से लक्सर स्थित सोलर पावर प्लांट में डकैती के लिए पूरी तैयारी से आए थे.

यह भी पढ़ें 👉  आगामी 10 साल की वित्तीय स्थिति की पूरी योजना तैयार की जाए- मुख्यमंत्री धामी..राज्य के आय के संसाधन बढ़ाने के लिए आर्थिक विकास की रूपरेखा तैयार की जाए: CM..

डकैतों की गिरफ्तारी से 6 अन्य चोरियों का भी हुआ खुलासा

 हरिद्वार पुलिस के अनुसार डकेतों को सख्ती से पूछताछ करने पर गिरफ्तार किए गए अभियुक्त द्वारा लक्सर क्षेत्रान्त्तर्गत 6 अन्य चोरीयों की घटनाओं व थाना भगवानपुर क्षेत्र में बीते 30 नवम्बर 2022 भगवानपुर टोल प्लाजा में देर रात कार लूट की घटना को अंजाम देने का भी खुलासा हुआ. ऐसे में अभियुक्तों की निशानदेही पर लक्सर के अलग-अलग स्थानो पर चोरी की गयी विद्युत केबल व चोरी की 2 घटनाओं से सम्बन्धित कास्मेटिक्स, परचून का सामान व डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए प्रयोग किए गए उपकरण (प्लास, केवल कटर आदि) बरामद किये गये.

                                                                                               गिरफ्तार अभियुक्त                                                                       1. नकुल पुत्र कुसुमपाल निवासी ग्राम कुंजा बहादरपुर थाना भगवानपुर .

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी भतीजी के वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करने उत्तराखंड पहुंचे..केबिनेट मंत्रियों द्वारा जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर योगी का अभिनंदन स्वागत...

2.दीपक पुत्र ताराचन्द निवासी ग्राम नन्हेडा अनन्तपुर थाना भगवानपुर.

3.यशवीर सिहं पुत्र सूरत सिहं निवासी अनन्तपुर थाना भगवानपुर.

4.मोहित पुत्र राजपाल निवासी 

अनन्तपुर थाना भगवानपुर.

5.राहुल सैनी पुत्र सुरेश सैनी निवासी  अनन्तपुर थाना भगवानपुर.

6.अभिषेक पुत्र अनिल निवासी- ग्राम खतौली गुर्जर थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश 

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें