स्वास्थ्य सुरक्षा: होटल/ढाबों/रेस्टोरेंटों/फूड स्टालों/फूड वैनों पर दून पुलिस का चैकिंग अभियान जारी…418 प्रतिष्ठानों में चेकिंग,138 संचालकों पर कार्रवाई,115 व्यक्तियों को सत्यापन के लिये थाने लाया गया..

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जनपद के सभी अधिकारी द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान..

अभियान के दौरान होटल/ढाबों/रेस्टोरेंटों/फूड स्टालों/फूड वैनों में पेय एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट सम्बन्धित चैकिंग करते हुए किया कार्यरत कर्मियों का सत्यापन..

अभियान के दौरान 418 प्रतिष्ठानों को चेक किया गया..

138 संचालकों के विरुद्ध उनके प्रतिष्ठानों में गंदगी पाए जाने पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई..

 115 व्यक्तियों को सत्यापन नहीं कराए जाने पर उनको थाने लाया गया..

यह भी पढ़ें 👉  सज़ा: वर्ष 2017 के दोहरे हत्याकांड में दोषियों को कठोर आजीवन कारावास की सज़ा..पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति और ससुर की निर्मम हत्या...

देहरादून: स्वास्थ्य सुरक्षा के मध्यनजर उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश पर देहरादून एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में सभी होटल/ढाबों/फूड स्टालों पर पेय एवं खाद्य पदार्थों को बेचने वाले सभी प्रतिष्ठान स्वामियों के प्रतिष्ठानो/होटल/ढाबों/फूड स्टालों में पेय एवं खाद्य पदार्थ के मिलावट की जांच व जानकारी करते चेकिंग अभियान लगातार जारी हैं..इसी क्रम में रविवार शहरी और देहात क्षेत्र में अभियान के दौरान 418 प्रतिष्ठानों को चेक किया गया.इनमें।से 138 संचालकों के विरुद्ध उनके प्रतिष्ठानों में गंदगी पाए जाने पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई.जबकि 115 व्यक्तियों को सत्यापन नहीं कराए जाने पर उनको थाने लाया गया हैं..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:अवैध नशा तस्करी आरोप में ONGC कर्मचारी सहित दो तस्कर गिरफ्तार..₹10 लाख क़ीमत की स्मैक बरामद..शिक्षण संस्थानों के स्टूडेंट्स को परोसी जाती थी नशे की डोज..

बता दें कि मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड  द्वारा देवभूमि उत्तराखण्ड में स्थित सभी होटल/ढाबों/फूड स्टालों पर पेय एवं खाद्य पदार्थों को बेचने वाले सभी प्रतिष्ठान स्वामियों के प्रतिष्ठानो/होटल/ढाबों/फूड स्टालों में पेय एवं खाद्य पदार्थ के मिलावट की जांच व जानकारी करते हुए वहां सफाई व्यवस्था,हाइजीन की जांच करने तथा सुरक्षा की दृष्टि से भोजन बनाने वाली जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने की यथास्थिती को जांच करने के निर्देश दिये गये हैं.इस आदेश के अनुपालन में रविवार 20 अक्टूबर 2024 को एसएसपी देहरादून के निर्देशन में जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्रांतर्गत स्थित होटल/ढाबों/फूड स्टालों/फूड आदी लगाकर खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों में पेय एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट,सभी कर्मियों का सत्यापन करने व सुरक्षा जांच करने के सम्बन्ध में आज भी अभियान चलाया गया..

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन स्थल से लेकर तीर्थाटन तक, सब बर्फ के आगोश में. उत्तराखंड में जमकर हो रही बारिश और बर्फबारी. *देखिए वीडियो*

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें