(IMA) भारतीय सैन्य अकादमी में, सादगी से आयोजित होगी पासिंग आउट परेड. राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि. 387 जेंटलमैन कैडेट्स होंगे परेड में शामिल, बनेंगे सेना में अधिकारी..

देहरादून

IMA में शनिवार 11 दिसम्बर को आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड सादगी पूर्ण तरीके से आयोजित होगी,राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बतौर निरीक्षण अधिकारी पीओपी में शिरकत कर पासिंग आउट बैच के कैडेट्स को संबोधित करेंगे। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के भी उनके साथ आने की संभावना है। हालांकि, शेड्यूल में पूर्व निर्धारित मल्टी एक्टिीविटी डिस्पले व लाइट एवं साउंड शो को राष्ट्रीय शोक के चलते रद्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रांसफर:IPS और PPS अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले..कुमाऊं रेंज और ट्रैफिक निदेशक बदले गए…

तमिलनाडु के कुन्नूर में एयरफोर्स के एमआई-17 वी-फाइव हेलीकॉप्टर के क्रैश होने के कारण चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत सेना व वायुसेना के 13 अधिकारियों व जवानों की मौके पर ही मौत हो गई है। आईएमए में 11 दिसंबर को होने वाली पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति के साथ सीडीएस जनरल रावत को भी शिरकत करनी थी। लिहाजा, अकादमी प्रबंधन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ था। लेकिन इस हादसे के बाद घटनाक्रम से अचानक सब कुछ बदल गया।अकादमी प्रबंधन ने गुरुवार को होने वाली कमांडेंट परेड (अंतिम रिहर्सल परेड) रद्द कर दी और मुख्य परेड को लेकर असमंजस की स्थिति खड़ी हो गई। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर अकादमी प्रबंधन ने सेना मुख्यालय से विचार-विमर्श किया। इसके बाद प्राप्त दिशा-निर्देश के बाद अकादमी की जनसंपर्क अधिकारी ले. कर्नल हिमानी पंत ने बताया कि पासिंग आउट 11 दिसंबर को ही होगी। राष्ट्रपति बतौर निरीक्षण अधिकारी पीओपी में शिरकत करेंगे। शेड्यूल में पूर्व में शामिल कुछ कार्यक्रम रद्द किए गए है,

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग शुभारंभ..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले खेलों से बढ़ती है देश की साख…भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में स्पोर्ट़स इकोनॉमी की भी रहेगी अहम भूमिका: PM...

पासिंग आउट परेड में देश-विदेश के 387 जेंटलमैन कैडेट्स शामिल होंगे। इनमें से 319 युवा सैन्य अधिकारी भारतीय थलसेना को मिलेंगे। जबकि आठ मित्र देश अफगानिस्तान, भूटान, श्रीलंका, नेपाल, मालद्वीव, म्यांमार, तंजानिया व तुर्कमेनिस्तान की सेना को 68 युवा सैन्य अधिकारी मिलेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में आयोजित युवा ऑल स्टार्स चैंम्पियनशिप-2025 के समापन समारोह में किया प्रतिभाग..उत्तराखंड में विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर किया गया है विकसित: CM..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें