भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 02 तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार…होली में डिमांड बढ़ने के चलते सक्रिय तस्करों की धरपकड़ तेज़…

आगामी लोकसभा चुनाव व होली के दृष्टिगत अवैध शराब की तस्करी को रोकने के लिए SSP देहरादून के निर्देशों पर पूरे जनपद में चलाया जा रहा हैं सघन चेकिंग अभियान..

देहरादून: आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत शराब तस्करों पर प्रभावी शिकंजा करते हुए दून पुलिस ने ऋषिकेश जंगलात बैरियर के पास भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 02 तस्करों को गिरफ्तार किया हैं. पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से 25 पेटी अवैध शराब व तस्करी में इस्तेमाल होने वाली कार बरामद की गई है.. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्कर होली के पर्व की दृष्टिगत शराब के डिमांड बढ़ने के चलते तस्करी में सक्रिय थे.

यह भी पढ़ें 👉  देश में पहली बार एक साथ 08 नाइजीरियन साइबर क्रिमिनलों पर उत्तराखंड STF की बड़ी कार्यवाही.. विदेश से पार्सल भेजने के नाम पर कस्टम अधिकारी बनकर देश भर में ठगी का जाल..

बता दें कि एसएसपी देहरादून द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में शराब तस्करी की संभावनाओं की दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गए हैं..इसी क्रम में शनिवार 23 मार्च 2024 को ऋषिकेश पुलिस के द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध की गई कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर जंगलात बैरियर ऋषिकेश के पास से 02 अभियुक्तो को ऑल्टो कार रजिस्ट्रेशन नंबर UK07N5543 में कुल 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते गिरफ्तार किया गया है..पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि आगामी होली पर्व के दौरान उक्त शराब को अवैध रूप से बेचने के लिए तस्करी कर रहे थे.

यह भी पढ़ें 👉  देश में चर्चाओं में रहें मेवात (नुहु) हरियाणा से एक और अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर अभियुक्त को दबोच लाई दून पुलिस…देहरादून से चोरी हुआ 85 लाख का वाहन बरामद..वारदात का 12 घण्टें में खुलासा..सरगना की तलाश तेज़. 

गिरफ्तार अभियुक्त

1-अनिल यादव पुत्र राजेंद्र यादव निवासी गली नंबर 20 शिवाजी नगर, ऋषिकेश, देहरादून ..

2- सुनील चौहान पुत्र लखन चौहान निवासी उपरोक्त..

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Global Investors Summit को लेकर देहरादून जिलाधिकारी-युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटी..शहर की साफ़-सफ़ाई और सौंदर्यकरण से लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर ताबड़तोड़ कार्यवाही...

बरामदगी ..

1-कुल 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मार्का डबल ब्लू व्हिस्की

2-ऑल्टो कार रजिस्ट्रेशन नंबर UK07N5543…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें