हरिद्वार में फिर से ताबड़तोड़ सत्यापन अभियान शुरू..300 संदिग्ध व्यक्ति लिए गए हिरासत में..डोर टू डोर पुलिस ने जांचे दस्तावेज..

हरिद्वार: कांवड़ मेले सकुशल समापन के पश्चात हरिद्वार पुलिस एक बार फिर घरेलू नौकर, किराएदार एवं कामगारों के सत्यापन के लिए चलाए जा रहे अभियान में जुटी.हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर डोर टू डोर दस्तक दे रही पुलिस टीम ने आज 23 जुलाई 2023 को थाना सिड़कुल क्षेत्रांतर्गत रावली महदूद, राजा बिस्किट, एवं नवोदयनगर रोशनाबाद आदि जगहों पर अलग-अलग टीमें बनाकर बाहरी व्यक्तियों के कागजात की पड़ताल की.  अभियान के दौरान 300 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया.जबकि कुल 67 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान कर ₹16750/- संयोजन शुल्क वसूला गया. ऐसे व्यक्ति जिनके द्वारा अभी तक अपना सत्यापन नही कराया गया है,उनका का सत्यापन भी किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत गढ़वाल रेंज के अंतर्गत 24 इंस्पेक्टरों के जनपद परिवर्तित कर  तबादले…

दो महीने चलाए गए सत्यापन अभियान के पॉजिटिव रिजल्ट देखने को मिले हैं,सभी प्रभारियों को सत्यापन अभियान जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं – एसएसपी अजय सिंह

यह भी पढ़ें 👉  सावधान: उत्तराखंड में डेंगू का डंक. इस गावँ में ड़ेंगू ने मचाया कहर.. ड़ेंगू पीड़ितों की संख्या लगभग 100 के करीब ..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें