आक्रोश:पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में देहरादून में भी जमकर आक्रोश…अध्ययनरत कश्मीरी स्टूडेंट्स को लेकर कई संगठनों गुस्सा चरम पर..SSP देहरादून में सभी संगठनों की शांति की अपील..कश्मीरी छात्रों के सुरक्षा को लेकर पुख़्ता इंतजाम: SSP दून

कश्मीर सहित सभी राज्यों के छात्र-छात्राओं की सुरक्षा भी हमारी प्राथमिकता में: SSP दून

शांति एवं कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों बख्शा नहीं जाएगा..

देहरादून: कश्मीर के पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले के विरोध में देशभर के साथ-साथ उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी खासा उबाल और आक्रोश लोगों में देखने को मिल रहा है..ऐसे में देहरादून में शिक्षा ग्रहण करने वाले कश्मीरी छात्र-छात्राओं को टारगेट बनाने की कई संगठनों द्वारा चेतवानी दी जा रही है..हालांकि देहरादून पुलिस प्रशासन द्वारा ऐसे सभी संगठनों से शांति व्यवस्था बनाए जाने की लगातार अपील की जा रही है. एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने कहा कि जनपद में अध्यनरत कश्मीरी छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा.लेकिन इसके बावजूद भी अगर किसी तरह की कोई शांति व्यवस्था या अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास किया गया तो देहरादून पुलिस ऐसे लोगों से सख़्ती से निपटेगी..एसएसपी ने कहा कि सभी थाना पुलिस को अलर्ट रहकर अतिरिक्त सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था पुख्ता रखने के सख्त निर्देश हैं..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रणजी ट्रॉफी सेलेक्शन के नाम पर एक फिर बार धोखाधड़ी, 8 लाख ठगने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज..

बाईट:अजय सिंह,एसएसपी,देहरादून.

कश्मीर सहित सभी राज्यों के छात्र-छात्राओं की सुरक्षा भी हमारी प्राथमिकता में: SSP दून

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने कहा कि कश्मीरी छात्रों की तरह ही कई राज्यों के छात्र-छात्राएं यहां अध्यनरत हैं. ऐसे में कश्मीरी छात्रों सहित अन्य राज्यों के स्टूडेंट्स की सुरक्षा भी हमारे लिए प्राथमिकता में है..एसएसपी इस कहा कि इसी तरह हमारे जिले और प्रांत के छात्र-छात्राएं भी अन्य राज्यों में अध्यनरत हैं.इसलिए सभी संगठनों को शांति व्यवस्था बनाने की अपील वार्तालाप सहित सोशल मीडिया के माध्यम से भी की गई है..वही जिन संगठनों ने कश्मीर के लोगों के प्रति आक्रोश दिखाते हुए देहरादून में अध्ययनरत स्टूडेंट्स को चेतावनी दी है,वो पूरी तरह से गलत सोच हैं..ऐसे संगठनों को साफ तौर पर कहा गया है कि किसी भी तरह की शांति व्यवस्था भंग करने की किसी उनको इजाजत नहीं है. इसके बावजूद भी अगर कोई ऐसी हरकत करता है तो कानून अपना सख्त रुख अपनाकर कार्रवाई करेगा..एसएसपी देहरादून ने साफ तौर पर चेतावनी देने वाले संगठनों को यह भी कहा कि कश्मीरी छात्र-छात्राओं के साथ किसी भी तरह का बदसलूकी या अन्य तरह की कोई गलत हरकत न किया जाए.इस व्यवहार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पुलिस सख्त कार्रवाई करेंगी..

यह भी पढ़ें 👉  मुठभेड़: रायपुर लूटकांड करने वाले बदमाशों के साथ दून पुलिस की मुठभेड़..घेराबंदी कर पुलिस ने यूपी के दोनों कुख्यात बदमाशों को दबोचा.. जवाबी कार्रवाई में बदमाश साहिल को लगी दो गोली..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें