ऋषिकेश में सरेआम मारपीट मामलें कैबिनेट मंत्री सहित कई लोगों मुक़दमा दर्ज..दोंनो पक्षों पर क्रॉस FIR दर्ज. उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई:एसएसपी

देहरादून: ऋषिकेश की सड़कों पर सरेआम गुंडागर्दी कर मारपीट आरोप में पुलिस ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. हालांकि दूसरे पक्ष पर मुक़दमा दर्ज किया गया हैं.पुलिस के अनुसार मारपीट करने के इस प्रकरण में दोनों पक्षों पर क्रॉस मुकदमा दर्ज हुआ है.पुलिस अब  पूरे इस मामले में तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर अब आगे की कार्यवाही करने में जुटी हैं.

दोनों पक्षों की तहरीर पर हुआ मुकदमा दर्ज

देहरादून एसएसपी के अनुसार इस मारपीट प्रकरण में एक तरफ़ मंत्री के गनर की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर सुरेंद्र सिंह नेगी और धीरेंद्र सिंह प्रजापति नाम के दो अभियुक्त बनाये गए हैं. जबकि दूसरी ओर सुरेंद्र सिंह नेगी की तहरीर पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल,कौशल बिजल्वाण और मंत्री का गनर विनोद राणा सहित चार-पाँच अन्य लोग आरोपी बनाये गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  गुजरात से आये श्रद्धालुओं का टेम्पो ट्रेवलर गंगोत्री राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त..SDRF ने समय रहते किया रेस्क्यू...सभी यात्री सुरक्षित.. 
Byte: SSP/DIG dehradun.

उपलब्ध साक्ष्यों व तथ्यों के आधार पर होगी प्रभावी कार्रवाई:SSP

एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने कहा  इस पूरे प्रकरण में ऋषिकेश कोतवाली SHO को जांच अधिकारी बनाया गया है. IO को इस बात के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जांच उपलब्ध साक्ष्य-सबूतों एवं तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष की जाए. ताकि आगे की अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

FIR की कॉपी में मंत्री का नाम भी स्पष्ट है:SSP

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता: मुख्यमंत्री धामी का आईएसबीटी देहरादून में औचक निरीक्षण, गंदगी देखकर खुद उठाया झाड़ू..सीएम धामी बोले— "अगली बार आऊँगा तो व्यवस्थाएँ पूरी तरह दुरुस्त दिखनी चाहिए"...

इस पूरे प्रकरण में मुकदमा दर्ज होने के उपरांत FIR की कॉपी में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल का नाम स्पष्ट ना होने पर लगातार सवाल उठ रहे हैं.ऐसे में एसएसपी देहरादून ने इस बात सफाई देते हुए बताया कि दर्ज मुकदमे में कैबिनेट मंत्री सहित अन्य लोगों का नाम स्पष्ट तौर पर दर्ज हैं.ऐसे में इस मामले में किसी भी प्रकार की भ्रांति या अफवाह फैलाना गलत है. कानून सभी के लिए बराबर है कार्रवाई निष्पक्ष होगी.

जांच सही पाई गई तो गनर पर भी  होगी विभागीय कार्रवाई:SSP

वहीं दूसरी ओर मंत्री के सुरक्षा में तैनात गनर द्वारा मारपीट मामले में एसएसपी देहरादून ने साफ़तौर पर कहा कि सुरक्षा कर्मी गनर द्वारा मारपीट करना पूरी तरह गलत है. इस बात की भी उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर जांच चल रही है.अगर तथ्य सही पाए गए तो गनर के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई  सुनिश्चित की जा सकती है.

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा: HAWK EYE निगरानी में होगी चार-धाम यात्रा..ड्रोन के माध्यम से हर गतिविधि पर रहेगी दून पुलिस की पैनी नजर..आगामी यात्रा के दृष्टिगत किये गये सुरक्षा प्रबन्धों का SSP देहरादून ने लिया मौके पर पहुँचकर जायजा..

बता दें कि 1 दिन पहले ही ऋषिकेश की सड़कों पर सरेआम मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें कैबिनेट मंत्री सुरक्षा कर्मी सहित अन्य लोगों की मारपीट की घटना सामने आयी थी .हालांकि बताया जा रहा है कि दोनों ही पक्षों की तरफ से कहासुनी होने पर यह घटना सामने आई.फिलहाल पुलिस दोनों ही पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है .

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें