रानीपोखरी थाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार 10 हजार का इनामी बदमाश मुस्तकीम…वर्ष 2021 में पटेलनगर थाना क्षेत्र से बच्ची के अपहरण कर 02 लाख की फिरौती केस में चल रहा था वांटेड…धरपकड़ में स्वंय SSP देहरादून ने संभाली कमान..

घटनास्थल से अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का देसी तमंचा व बिना नंबर की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई..

रानी पोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भोगपुर रोड पर चेकिंग के दौरान बदमाश मुस्तकीम पुलिस को देखकर चेकिंग प्वाइंट से हुआ था फरार..

पुलिस द्वारा संदिग्ध बदमाश का पीछा करने पर बदमाश ने जंगल में पुलिस पर किए फायर..

पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर पर गोली लगी..

उपचार के लिए तत्काल बदमाश को जॉली ग्रांट हॉस्पिटल भर्ती कराया गया.

यह भी पढ़ें 👉  अलर्ट: आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित करने भारी बरसात के बीच ग्राउण्ड जीरो पर डटे SSP देहरादून..नेहरू कालोनी क्षेत्र में नदी का पुश्ता ढहने से क्षतिग्रस्त हुए मकानों का किया निरीक्षण...आवश्यक कार्रवाई के निर्देश..

एसएसपी देहरादून खुद मौके पर पहुँचे थे.

.

इनामी बदमाश को धरपकड़ के दौरान पुलिस मुठभेड़ में यह रहा घटनाक्रम..

देहरादून: 10 फ़रवरी 2024 को रानीपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस द्वारा भोगपुर थानों रोड पर सायंकाल को वाहन चेकिंग की जा रही थी.इसी चेकिंग के दौरान  देहरादून की तरफ से बिना नंबर की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल स्प्लेंडर आती दिखाई दी जिसको रोक करके चेक करने का प्रयास किया तो वाहन चालक द्वारा पुलिस के सामने वाहन ना रोककर तेजी से वापस भोगपुर थानों वाली रोड पर वाहन को लेकर भाग गया..उक्त संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की तलाश  के लिए रानीपोखरी पुलिस द्वारा तत्काल कंट्रोल रूम को उक्त वाहन व वाहन चालक को चेकिंग करने की सूचना दी गई. सूचना पर तत्काल रानीपोखरी पुलिस व एसओजी देहात पुलिस उक्त वाहन व व्यक्ति की तलाश में भोगपुर रोड पर पीछा किया तो भोगपुर  थानों रोड जंगल में वाहन चालक द्वारा पुलिस को अपना पीछा करता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी..बदमाश जंगल में सड़क किनारे पेड़ की आड़ से पुलिस पर फायरिंग करता रहा.ऐसे में पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की की गई,जिसमें एक गोली हमलावर बदमाश के पैर में लगी…अभियुक्त के घायल होने पर उसे तत्काल जॉली ग्रांट अस्पताल ले जाया गया है.इसके साथ ही एसएसपी देहरादून तत्काल मौके के लिए रवाना हुए है..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: पंचायत चुनावों में शराब बांटने के मंसूबों को दून पुलिस ने फिर किया नाकाम..लग्जरी कारों से अवैध शराब की तस्करी कर रहे अभियुक्त सहित 03 तस्करों को सेलाकुई पुलिस ने किया गिरफ्तार..

गिरफ्तार घायल अभियुक्त का नाम पता 

मुस्तकीम पुत्र हनीफ निवासी  चांदखेड़ी थाना दिलारी तहसील ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उम्र 24 वर्ष…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें