अलर्ट: आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित करने भारी बरसात के बीच ग्राउण्ड जीरो पर डटे SSP देहरादून..नेहरू कालोनी क्षेत्र में नदी का पुश्ता ढहने से क्षतिग्रस्त हुए मकानों का किया निरीक्षण…आवश्यक कार्रवाई के निर्देश..

प्रभावित लोगों के साथ आस-पास के संवेदनशील स्थानों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के दिये निर्देश…उफान पर आए नदी/नालों का निरीक्षण कर सभी थाना प्रभारियों को अतिरिक्त सुरक्षा बरतने के दिये निर्देश

नदी/नालों के किनारे नियमित रूप से भ्रमणशील रहते हुए लोगों को सचेत करने हेतु किया निर्देशित

राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ पुलिस टीमों को तैयारी की हालत में रखने व आपदा सम्बन्धी किसी भी सूचना पर त्वरित रिस्पांस करने हेतु किया निर्देशित..

यह भी पढ़ें 👉  कुख्यात सुनील राठी के गुर्गे को भारी असले सहित हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा..50 लाख फ़िरौती  मामला

देहरादून: देर रात से लगातार हो रही भारी बरसात के कारण नदी/ नालो के उफान पर आने से कई इलाकों में जलभराव की स्थिती होने तथा नेहरू कालोनी क्षेत्र में रिस्पना नदी के किनारे का पुश्ता ढहने से 02 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया गया। क्षतिग्रस्त मकानों के निरीक्षण के दौरान एसएसपी द्वारा प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के निर्देश दिये गये, साथ ही आस-पास के लोगों से वार्ता कर नदी के बढते जल स्तर के दृष्टिगत नदी किनारे न जाने की हिदायत दी..इसके अतिरिक्त सभी अधिकारियों को एलर्ट रहते हुए हर स्थिती पर नजर रखने तथा नदी/ नालों के किनारे लगातार भ्रमणशील रहते हुए वहां रहने वाले लोगों को लाउड हेलरों के माध्यम से सतर्क करने के निर्देश दिये गये..

यह भी पढ़ें 👉  आगामी चारधाम यात्रा में 5 हज़ार अतिरिक्त पुलिस रहेंगी तैनात,पर्यटक पुलिस के रूप में पहली बार PRD जवान भी सेवा में.पुलिस तंत्र व्यवस्था ये रहेगा.

वही भारी बरसात के कारण नदी/ नालों के लगातार बढ़ते जल स्तर के दृष्टिगत नदी/ नालों के किनारे संवेदनशील स्थानों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए एसएसपी द्वारा निर्देशित किया गया, इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारियों को आपदा उपकरणों के साथ पुलिस टीम को तैयारी की दशा में रखने और आपदा सम्बन्धी किसी भी सूचना पर त्वरित रिस्पांस करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं…

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार:: चौकी इंचार्ज ₹01 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार..विजिलेंस ने किया ट्रैप..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें