
मुठभेड़ में गिरफ्तार दोनों बदमाशों के विरुद्ध राजस्थान में हत्या,लूट जैसे कई संगीन अपराध पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज.
देहरादून : बदमाशों की धरपकड़ में दून पुलिस की लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में आज तड़के सुबह दून पुलिस को मुठभेड़ की कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली.जानकारी के अनुसार राजस्थान के दो बदमाशों को शिमला बाई पास रोड़ के नयागांव क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया. मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर पर लगी गोली,जिसे पुलिस टीम द्वारा उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. पुलिस के मुताबिक बदमाशों से हुई मुठभेड़ क़ी कार्रवाई में तीन बदमाश मौके से फरार होने में सफल हो गए जिनकी तलाश जारी है..गिरफ्तार किये गये दोनों बदमाशों से दो देशी तमंचे,खोखा और जिन्दा कारतूस बरामद किये गये है. वही घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी बरामद क़ी गईं.. मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाश- रिंकू मीणा और विनोद मीणा के विरुद्ध राजस्थान में हत्या,लूट जैसे कई संगीन मुकदमें दर्ज है.
थाना पटेल नगर पुलिस के अनुसार 4 जून 2026 की सुबह तड़के ही नाकेबंदी व सघन चेकिंग के दौरान नयागांव चौकी बैरियर पर RJ नंबर की कार में सवार बदमाशों द्वारा बैरियर पर टक्कर मारकर सेलाकुई की तरफ भागने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया.इसी बीच अफरा-तफरी में बदमाश कार से चांदनी चौक से भूड़पुर की तरफ भागे और रामगढ़ के रपटे में गाड़ी छोड़कर नदी की तरफ भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. बदमाशों क़ी फायरिंग पर पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर पर गोली लगी.वही दूसरे बदमाश को पीछा कर पुलिस ने गिरफ्तार किया..हालांकि पुलिस मुठभेड़ के दौरान मौके से तीन बदमाश फरार होने में सफल हो गए,जिनकी तलाश में पुलिस टीमें में जुटी है.मुठभेड़ में गिरफ्तार घायल बदमाश को उपचार के लिए पहले तत्काल प्रेमनगर चिकित्सालय ले जाया गया.लेकिन अब घायल बदमाश कों प्रेम नगर चिकित्सालय से दून अस्पताल में रेफर किया गया है..
राजस्थान के बदमाशों और दून पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंचकर पूरी जानकारी ली.और फिर उसके बाद अस्पताल पहुंचकर घायल बदमाश के बारे में डॉक्टर से बातचीत की..
गिरफ्तार बदमाशों का नाम पता
1.रिंकू मीणा पुत्र सियाराम निवासी-ग्राम अखरोट तहसील मण्डावर थाना मण्डावर जिला दौसा राजस्थान उम्र 30 वर्ष ( मुठभेड़ मे घायल)
2.विनोद कुमार मीणा पुत्र रामलाल मीणा ग्राम व पोस्ट झारेड़ा तहसील हिंडौन सिटी जिला करौली राजस्थान उम्र 32 वर्ष
मुठभेड़ में घायल बदमाश रिंकू मीणा के विरुद्ध राजस्थान में हत्या सहित कई संगीन अपराधों का इतिहास..
दूसरे अभियुक्त विनोद मीणा के विरुद्ध भी राजस्थान में कई संगीन अपराध दर्ज..









