Good Job:वृद्ध महिला-रेखा बंसल ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को दून पुलिस ने 12 घंटे में किया वर्कआउट..घर का भेदी ही निकला हत्यारा.. बक़ाया वेतन-विवाद की वजह से वारदात..

हत्या करने के बाद मृतका के सोने के कंगन निकाल अभियुक्त ने ज्वैलर्स को बेच दिये…...वेतन के बकाया पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ मृतका से विवाद…पहले हमला, फिर वृद्धा के चिल्लाने पर पकडे जाने के डर से मृतका का मुंह-नाक गला दबाकर हत्या..

देहरादून: थाना रायपुर क्षेत्र में वृद्ध महिला की हत्या की गुत्थी को देहरादून पुलिस ने 12 घंटे के अंदर वर्कआउट कर वारदात को अंजाम देने वाले कातिल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ख़ुलासे के अनुसार डिस्पेंसरी रोड स्थित “अनुज प्रकाशन” बुक स्टॉल की मालकिन वृद्ध महिला रेखा बंसल की हत्या करने वाला और कोई नहीं,बल्कि उनकी दुकान में काम करने वाला कर्मचारी विनीत कुमार निकला.. जांच पड़ताल में पता चला कि उत्तरकाशी पुरोला निवासी विनीत कुमार का अपने बक़ाया वेतन को लेकर काफी दिनों से मालिक और उनकी पत्नी से विवाद चल रहा था. इस क्रम में विनीत 3 सितंबर 2026 को मृतक रेखा बंसल के घर पर गया. जहाँ मृतक महिला से उसका लेनदेन का विवाद इतना बढ़ा कि विनीत कुमार ने अपने कड़े से चेहरे पर वार करते हुए रेखा बंसल को लहूलुहान कर दिया. गंभीर चोट लगने से रेखा बंसल बिस्तर पर गिरकर रोने चिल्लाने लगी,इसी बीच पकड़े जाने के डर से विनीत ने महिला का मुंह-नाक और गला घोटकर उनकी हत्या कर दी.इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद विनीत ने मृतक रेखा बंसल के हाथ के सोने के कंगन और उनका मोबाइल निकाल मौके से फरार हो गया. पुलिस जांच में यह भी पता चला कि मृतका के सोने के कंगन विनीत ने घटना के बाद एक ज्वेलर्स की दुकान में जाकर बेच दिए..

बाईट:प्रमेंन्द्र सिंह डोबाल, एसएसपी, देहरादून..

क़ातिल मृतक महिला के परिवार से 15 साल से जुड़ा था..

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त गहन पूछताछ में बताया कि वह जनपद उत्तरकाशी का निवासी है,और विगत 10 वर्षों से अजबपुरकला, देहरादून में किराये पर परिवार सहित निवास कर रहा है. वह जोगीवाला रिंग रोड, देहरादून, त्रिलोकेश गेस्ट हाउस में बी0जे0 सिक्योरिटी सर्विसेज कम्पनी के माध्यम से रात्रि सुरक्षा गार्ड के रूप में 02 वर्षो से कार्य कर रहा हैं.इसके अतिरिक्त वह वादी यानी मृतक महिला के पति-दिनेश बंसल की डिस्पेंसरी रोड, देहरादून स्थित “अनुज प्रकाशन” नामक बुक शॉप में हेल्पर का कार्य भी करता था,और उन्हें लगभग 15 वर्षों से जानता है. पिछले कुछ समय से दिनेश बंसल के पास उसकी वेतन की धनराशि बकाया थी,जिसको लेकर वह उसके पास कई बार अपनी धनराशि माँगने गया,लेकिन बावजूद भी उनके द्वारा उसे पैसे नहीं दिये जा रहे थे. घटना वाले दिन 3 सितंबर 2026 को वह बुक शॉप से दिनेश कुमार बंसल की स्कूटी से उनके आवास पर गया. उसे पहले से ही पता था कि घर के पीछे की ओर का दरवाजा हमेशा खुला रहता है.ऐसे में वह स्कूटी गेट के बाहर खड़ी की और पीछे से घर के अन्दर चला गया.उस समय घर पर वृद्ध रेखा बंसल अकेली मौजूद थीं। अभियुक्त द्वारा उनसे अपने बकाया वेतन के पैसे माँगे गए, लेकिन रेखा बंसल द्वारा इन्कार करने पर उसका उनके साथ विवाद हो गया.इसी दौरान अभियुक्त ने तैश में आकर विनीत ने अपने हाथ में पहने कडे से रेखा बंसल के चेहरे पर वार कर दिया,जिससे उनके गाल व नाक पर चोट लग गयी.जबरदस्त चोट लगने से रेखा बंसल वहीं बिस्तर पर गिर गयीं,और रोने चिल्लाने लगीं. अभियुक्त घबरा गया और अपने पकडे जाने के डर से उसने रेखा बंसल को चुप कराने के लिये अपने हाथ से उनका मुँह दबाया और कुछ समय तक मुँह दबाये रखा. जब उसे विश्वास हो गया कि रेखा बंसल की मृत्यु हो चुकी है, तब उसने रेखा बंसल के बाएँ हाथ में पहना हुआ एक सोने का कंगन निकाल लिया.और वहां से निकलकर गेस्ट हाउस में पहुंचकर उसने पुलिस से बचने के लिये अपने कपडे बदल लिये.अभियुक्त द्वारा घटना के समय पहना कड़ा जिससे अभियुक्त द्वारा मृतका पर हमला किया गया था.साथ ही मृतक महिला का सोने के कंगन और उनका मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरमद कर लिया हैं..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: स्ट्रीट क्राइम घटना का 24 घंटे में खुलासा..सरेराह स्नैचिंग करने वाले दो बदमाशों को सेलाकुई पुलिस ने दबोचा..

घर पर काम करने वाला नौकर ही निकला घटना का सूत्रधार।

थाना रायपुर पुलिस के अनुसार 03-09-2026 को दिनेश बंसल निवासी रायपुर द्वारा में 112 कंट्रोल रूम को सूचना दी की उनकी पत्नी उम्र 72 वर्ष घर में अचेत अवस्था में पड़ी हुई हैं,और उनके चेहरे पर चोट के निशान भी हैं। सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। जहां एक वृद्ध महिला अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी, जिस पर तत्काल 108 को बुलाया गया जिनके द्वारा महिला को मृत्यु घोषित किया गया। उक्त घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई जिस पर एसएसपी देहरादून स्वंय तत्काल मौके पर पहुंचकर उपस्थित अन्य अधिकारियों से मौके के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली गई।घटनास्थल पर तत्काल एफएसएल की टीम को बुलाकर कर घटना स्थल से साक्ष्य संकलन, फोटोग्राफी तथा वीडियोग्राफी की कार्यवाही की गई। प्रकरण के सम्बन्ध में वादी दिनेश बंसल द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर तत्काल धारा 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया..घटना की संवेदनशीलता/गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के अनावरण हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर उन्हे आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करने के साथ साथ सर्विलांस के माध्यम से भी आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासो से विनीत नाम के एक व्यक्ति द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया जाना प्रकाश में आया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त विनीत को त्रिलोक गेस्ट हाउस रिंग रोड के पास से गिरफ्तार किया। जिसकी निशानदेही पर घटना में महिला से लूटा गया कडा एंव अभियुक्त द्वारा घटना के दौरान पहना गया कडा जिससे उसके द्वारा मृतका पर हमला किया गया था, बरामद किये गये। अभियुक्त को धारा: 103(1)/309(4)/117(2) बीएनएस के अन्तर्गत गिरफ्तार कर म न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर:SSP देहरादून द्वारा चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान का दिखा असर..भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थों के साथ 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने धरदबोचा..

पूछताछ विवरण: पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि वह जनपद उत्तरकाशी का निवासी है तथा विगत 10 वर्षों से अजबपुरकला, देहरादून में किराये पर परिवार सहित निवास कर रहा है। वह जोगीवाला रिंग रोड, देहरादून, त्रिलोकेश गेस्ट हाउस में बी0जे0 सिक्योरिटी सर्विसेज कम्पनी के माध्यम से रात्रि सुरक्षा गार्ड के रूप में 02 वर्षो से कार्य कर रहा । वह वादी दिनेश बंसल की डिस्पेंसरी रोड, देहरादून स्थित “अनुज प्रकाशन” नामक बुक शॉप में हेल्पर का कार्य भी करता था तथा उन्हें लगभग 15 वर्षों से जानता है । पिछले कुछ समय से दिनेश बंसल के पास उसकी वेतन की धनराशि बकाया थी तथा उसके द्वारा कई बार उक्त धनराशि माँगने के बावजूद भी उनके द्वारा उसे पैसे नहीं दिये जा रहे थे। घटना वाले दिन वह बुक शॉप से दिनेश कुमार बंसल की स्कूटी से उनके आवास पर गया। उसे पहले से ही पता था कि घर के पीछे की ओर का दरवाजा हमेशा खुला रहता है, जिस पर वह स्कूटी गेट के बाहर खड़ी की और अन्दर चला गया। उस समय घर पर श्रीमती रेखा बंसल अकेली मौजूद थीं। अभियुक्त द्वारा उनसे अपने बकाया मजदूरी के पैसे माँगे तथा रेखा बंसल द्वारा इन्कार करने पर उसका रेखा बंसल से विवाद हो गया तथा अभियुक्त ने तैश में आकर अपने हाथ में पहने कडे से रेखा बंसल के चेहरे पर वार कर दिया, जिससे उनके गाल व नाक पर चोट लग गयी तथा वह वहीं बिस्तर पर गिर गयीं तथा चिल्लाने लगीं। जिस पर अभियुक्त घबरा गया तथा अपने पकडे जाने के डर से उसने रेखा बंसल को चुप कराने के लिये अपने हाथ से उनका मुँह दबाया और कुछ समय तक मुँह दबाये रखा। जब उसे विश्वास हो गया कि रेखा बंसल की मृत्यु हो चुकी है, तब उसने उनके बाएँ हाथ में पहना हुआ एक सोने का कंगन निकाल लिया तथा वहां से निकलकर गेस्ट हाउस में पहुंचकर उसने पुलिस से बचने के लिये अपने कपडे बदल लिये।
अभियुक्त द्वारा घटना के समय पहना कड़ा जिससे अभियुक्त द्वारा मृतका पर हमला किया गया था तथा अभियुक्ता का मोबाइल फोन पुलिस द्वारा बरमद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय की महत्वपूर्ण बैठक…भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देश और मानकों के अनुरूप यथाशीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करें जनपद प्रभारी : DGP…

गिरफ्तार अभियुक्त
(1) विनीत कुमार पुत्र घपल्या लाल, निवासी स्थाई पता ग्राम मंजयाली नौगांव तहसील बडकोट थाना पुरोला, उत्तरकाशी, उम्र 33 वर्ष, हाल पता- r/o दीपक रावत निवासी – 3/94 माता मंदिर कॉलोनी अजबपुर कल देहरादून।

बरामदगी विवरण

  1. घटना में मृतका से लूटा गया एक पीली धातु का कड़ा
  2. घटना में प्रयुक्त अभियुक्त का कड़ा
  3. 01 मोबाइल फोन

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें