बसंत विहार डकैती प्रकरण में SSP देहरादून ने 02 वांटेड अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम किया घोषित..रावण और शुभम की तलाश तेज़..

देहरादून: थाना वसंत विहार क्षेत्र  हुए डकैती कांड में फ़रार चल रहे 02 वांडेट अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर के दून पुलिस की टीमें ताबड़तोड़ दबिशें देकर धरपकड़ के प्रयास में जुटी हैं. इसी बीच सोमवार देर शाम एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त शुभम त्यागी और कपिल कुमार उर्फ रावण की गिरफ्तारी को लेकर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया हैं..

यह भी पढ़ें 👉  हादसा: पलक झपकते ही ख़ाक हुआ आशियाना, घर का सारा सामान स्वाहा. घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू..video

बता दें कि वसंत विहार के अंतर्गत अनुराग चौक के समीप बीते शनिवार दोपहर “पर्ल हाइट सोसाइटी” स्थित विकास त्यागी के फ्लैट में घुसकर हथियारबंद बदमाशों द्वारा परिवार वालों को बंधक बनाकर लाखों की नकदी और जेवरात लुटे गए थे…इस वारदात में अब तक पुलिस घटना को अंजाम देने वाले मुख्य 02 अभियुक्तों सहित तीन लोगों को गिरफ़्तारी हो चुकी है..इसमें 02 अभियुक्तों को रविवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आशारोड़ी के जंगलों से गिरफ्तार किया. लेक़िन पुलिस के अनुसार अभी इस प्रकरण में मुजफ्फरनगर निवासी शुभम त्यागी और कपिल कुमार उर्फ रावण जैसे अभियुक्त चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी देहरादून द्वारा सोमवार देर शाम 25-25 हजार का इनाम  घोषित किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  दुस्साहस: लाखों रुपये लूटकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 3 पुलिस कर्मीयों सहित 09 लोग गिरफ्तार…रुड़की से गिरफ्तार दो मास्टरमाइंड अभियुक्तों से नकली डॉलर की गड्डी भी बरामद..

25-25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त

01: शुभम त्यागी पुत्र अनुज त्यागी निवासी: ग्रा0 बहेडी, थाना मन्सूरपुर, जिला मुजफ्फरनगर, (उत्तरप्रदेश)

02: कपिल कुमार उर्फ रावण पुत्र निर्दोष सिंह, निवासी: नियामू थाना: चरथावल, जिला मुजफ्फरनगर,(उत्तरप्रदेश)

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: सोशल मीडिया पर गुलदार के हमले का वीडियो वायरल कर भ्रामक सूचना फैलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध दून पुलिस ने दर्ज किया मुक़दमा…कुछ अराजक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर गुलदार के हमले का वीडियो वायरल कर उसे देहरादून शहर का बताते हुए आमजन में भय व्याप्त करने का किया प्रयास…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें