उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भले ही विधानसभा का चुनाव हार गए हो, लेकिन सीएम धामी के नेतृत्व में हुए इस विधानसभा चुनाव में भाजपा संगठन पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर सत्ता पर काबिज होने जा रही है।विधानसभा चुनाव में उम्मीद से ज्यादा सीटें लेकर आई भाजपा में मुख्यमंत्री के चेहरे लेकर मंथन शुरू हो गया है मुख्यमंत्री की रेस में फिलहाल पुष्कर सिंह धामी का नाम सबसे आगे चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अब तक करीब 6 विधायक पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने को तैयार हो गए हैं। इसमें कैलाश गहतोड़ी, जागेश्वर से विधायक मोहन सिंह मेहरा, विधायक राम सिंह कैड़ा, सुरेश गड़िया जैसे नाम शामिल हैं । 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खाते में 57 सीटें आई थी तो इस बार 47 सीटें भाजपा ने अपने कब्जे में की है। हालांकि जिनके चेहरे पर चुनाव लड़ा गया यानी पुष्कर सिंह धामी खुद अपनी खटीमा सीट से चुनाव हार गए।ऐसे में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह प्रश्न राजनीतिक गलियारों में तैर रहा है। साथ ही भाजपा भी मुख्यमंत्री के नाम पर विचार करने में जुट गई है। चर्चा है कि चुनाव हारने के बावजूद धामी को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि पिछली सरकार में उन्हें कार्य करने को केवल छह माह का ही समय मिल पाया। इस दौरान वह निर्विवादित रहे। साथ ही सरकार और पार्टी की छवि को बेहतर करने की कोशिश में वह सफल रहे। यही मजबूत आधार पुष्कर सिंह धामी को दोबारा मुख्यमंत्री बनने के लिए मददगार साबित हो सकता है इनके अलावा धन सिंह रावत, सतपाल महाराज ,डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ,रितु खंडूरी ,अजय भट्ट का नाम भी मुख्यमंत्री की दौड़ में है। धामी को लेकर प्लस पॉइंट है यह भी है कि धामी के नाम पर सहमति पूर्व में ही बन चुकी है धामी के नेतृत्व को सभी लोग स्वीकार कर चुके हैं ऐसे में किसी नए नाम को लाने पर पार्टी को विरोध का सामना भी करना पड़ सकता है। सभी दिग्गज भी अपने-अपने पक्ष में लॉबिंग कराने में लगे हुए हैं देखना होगा कि किसके सर पर होगा सीएम का ताज, या फिर से सत्ता पर काबिज होंगे पुष्कर’राज !!!!!!
सम्बंधित खबरें
सुरक्षा:आगामी नगर निकाय चुनाव और राष्ट्रीय खेलों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दून पुलिस ने कसी कमर…SSP देहरादून द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर पुख़्ता सुरक्षा व्यवस्थाओं की करी समीक्षा..
January 17, 2025
शिकंजा: नशा तस्करी में संलिप्त वांटेड चल रहे 02 गैंगस्टर अभियुक्तों को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा ज़ेल…अवैध नशा माफियाओं को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा: SSP दून..
January 16, 2025
एक्शन:काशीपुर मज़ार पर अवैध निर्माण को 15 दिन में हटाने का नोटिस चस्पा..अवैध रूप से जगह-जगह बनाई गई मजारों पर प्रशासन की कारवाई शुरू !..
January 15, 2025
सख़्ती: चाइनीस मांजा बेचने वालों की खैर नहीं..SSP देहरादून के निर्देश पर जानलेवा मांजा बेचने वाले दुकानदारों पर ताबड़तोड़ मुकदमें कर धरपकड़ जारी..तीन और थानों में FIR दर्ज… चाइनीस मांजा के कारण कई स्थानों में गंभीर दुर्घटनाओं के दृष्टिगत कार्रवाई..
January 14, 2025
निगरानी: महिला सुरक्षा के दृष्टिगत पलटन बाजार में लगाए गए नए CCTV कैमरों का जायजा लेने मौके पर पहुँचे SSP देहरादून…CCTV से नियमित मॉनिटरिंग और प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखने के अधिनस्त अधिकारियों को निर्देश..
January 14, 2025
ध्वस्तीकरण: नैनीताल NH हाईवे पर अतिक्रमण कर बनी मज़ार को प्रशासन ने किया ध्वस्त ..NH चौड़ीकरण निर्माण कार्य बाधित होने पर एक्शन..
January 14, 2025
Well Done: मासूम बच्चों को किडनैप कर बेचने वाले गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश..02 महिला सहित गिरोह के 04 सदस्यों को यूपी से किया गिरफ्तार..अपहरण हुआ मासूम भी सकुशल बरामद..गैंग ने 02 लाख में मासूम को बेचा था..फ़रार लोगों की धरपकड़ जारी..
January 13, 2025
सख़्ती: रोड़ कटिंग शर्तों के निरंतर उल्लंघन पर डीएम का आखिरकार बड़ा एक्शन..ताबड़तोड़ तीन थानों में यूपीसीएल के तीन ठेकेदारों सहित जेई पर एक साथ दर्ज हुए संगीन मुकदमें..
January 12, 2025