उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भले ही विधानसभा का चुनाव हार गए हो, लेकिन सीएम धामी के नेतृत्व में हुए इस विधानसभा चुनाव में भाजपा संगठन पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर सत्ता पर काबिज होने जा रही है।विधानसभा चुनाव में उम्मीद से ज्यादा सीटें लेकर आई भाजपा में मुख्यमंत्री के चेहरे लेकर मंथन शुरू हो गया है मुख्यमंत्री की रेस में फिलहाल पुष्कर सिंह धामी का नाम सबसे आगे चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अब तक करीब 6 विधायक पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने को तैयार हो गए हैं। इसमें कैलाश गहतोड़ी, जागेश्वर से विधायक मोहन सिंह मेहरा, विधायक राम सिंह कैड़ा, सुरेश गड़िया जैसे नाम शामिल हैं । 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खाते में 57 सीटें आई थी तो इस बार 47 सीटें भाजपा ने अपने कब्जे में की है। हालांकि जिनके चेहरे पर चुनाव लड़ा गया यानी पुष्कर सिंह धामी खुद अपनी खटीमा सीट से चुनाव हार गए।ऐसे में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह प्रश्न राजनीतिक गलियारों में तैर रहा है। साथ ही भाजपा भी मुख्यमंत्री के नाम पर विचार करने में जुट गई है। चर्चा है कि चुनाव हारने के बावजूद धामी को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि पिछली सरकार में उन्हें कार्य करने को केवल छह माह का ही समय मिल पाया। इस दौरान वह निर्विवादित रहे। साथ ही सरकार और पार्टी की छवि को बेहतर करने की कोशिश में वह सफल रहे। यही मजबूत आधार पुष्कर सिंह धामी को दोबारा मुख्यमंत्री बनने के लिए मददगार साबित हो सकता है इनके अलावा धन सिंह रावत, सतपाल महाराज ,डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ,रितु खंडूरी ,अजय भट्ट का नाम भी मुख्यमंत्री की दौड़ में है। धामी को लेकर प्लस पॉइंट है यह भी है कि धामी के नाम पर सहमति पूर्व में ही बन चुकी है धामी के नेतृत्व को सभी लोग स्वीकार कर चुके हैं ऐसे में किसी नए नाम को लाने पर पार्टी को विरोध का सामना भी करना पड़ सकता है। सभी दिग्गज भी अपने-अपने पक्ष में लॉबिंग कराने में लगे हुए हैं देखना होगा कि किसके सर पर होगा सीएम का ताज, या फिर से सत्ता पर काबिज होंगे पुष्कर’राज !!!!!!
सम्बंधित खबरें

दुस्साहस:उत्तराखंड के क्षेत्रीय दल पर अवैध वसूली का आरोप.. पीड़ित व्यापार मंडल एवं सामाजिक संगठनों ने SSP देहरादून से मुलाकात कर की कार्रवाई मांग.. SSP दून ने सुरक्षा एवं उचित कार्रवाई का दिया सभी को भरोसा..
March 26, 2025

पुलिसिंग: हरियाणा के बदमाशों के विरुद्ध SSP दून की सख्ती का दिखा असर..कार लूट घटना का 24 घण्टे में पुलिस ने किया खुलासा..मुख्य आरोपी सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार.. पिस्टल,कारतूस और लूटी गई कार बरामद..
March 24, 2025

सम्मान: 16 एस.डी.जी एचीवर को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित… नैनीताल,देहरादून और उत्तरकाशी जनपद को भी किया गया सम्मानित…
March 24, 2025

शिकंजा:पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शातिर गैंगस्टर दून पुलिस की गिरफ्त में…काम ढूंढने के बहाने देहरादून में रैकी कर आपरधिक घटनाओं को अंजाम…पटेलनगर मोटर वर्कशॉप चोरी का खुलासा..
March 24, 2025

धामी सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ाया आगे…ये 3 वर्ष सेवा,सुशासन,विकास और जनहित को समर्पित रहे:CM
March 23, 2025

ट्रांसफर: SSP देहरादून ने किये इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले.. इन थानों के इंचार्ज बदले गए.. इंस्पेक्टर प्रदीप राणा ऋषिकेश के नए कोतवाल.. पटेल नगर के कोतवाल- हरिओम राज
March 23, 2025

आगामी 10 साल की वित्तीय स्थिति की पूरी योजना तैयार की जाए- मुख्यमंत्री धामी..राज्य के आय के संसाधन बढ़ाने के लिए आर्थिक विकास की रूपरेखा तैयार की जाए: CM..
March 22, 2025