मुख्यमंत्री धामी सख़्त:नैनीताल-बेतालघाट में हुई फायरिंग सहित अन्य घटनाओं को देखते हुए पुलिस CO औऱ थानाध्यक्ष का ट्रांसफर अन्य जनपद में करने के निर्देश…

सरकार कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं करेगी,और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी: CM धामी..

देहरादून/गैरसैंण:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं बेतालघाट में हाल ही में हुए घटनाक्रमों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष और प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संपूर्ण मामले की विस्तृत जांच कुमाऊँ मंडल के आयुक्त द्वारा की जाएगी और आयुक्त को यह आख्या पंद्रह दिवस के भीतर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नकाबपोश लुटेरों को SSP ने किया बेनकाब…बुजुर्ग दम्पत्ति को बंधक बनाकर लूट का प्रयास करने वाले 04 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार…नगर निगम का कर्मचारी निकला वारदात का मास्टरमाइंड..

घटनाओं के मद्देनज़र मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बेतालघाट में हुई फायरिंग सहित अन्य घटनाओं को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी भवाली का स्थानांतरण जनपद से बाहर अन्यत्र करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, थानाध्यक्ष तल्लीताल को भी जनपद नैनीताल से बाहर स्थानांतरित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रायपुर क्षेत्र में मारपीट कर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाने वाले 05 युवकों को दून पुलिस ने 12 घण्टें के अंदर किया गिरफ्तार… घटना में प्रयुक्त पिस्टल सहित कारतूस बरामद..लाईसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी.. देहरादून में अराजक तत्वों व माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: SSP दून

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि नैनीताल एवं भवाली में हुई घटनाओं तथा इस दौरान दर्ज समस्त प्राथमिकी की विस्तृत जांच अब सीबीसीआईडी द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में सूचना विभाग की झांकी ने लगातार तीसरी बार प्राप्त किया प्रथम स्थान...राज्य की 25 साल की विकास यात्रा एवं शीतकालीन धार्मिक यात्रा व पर्यटन पर आधारित थी झांकी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें