सुरक्षा: नेशनल गेम्स सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून ने चलाया तापडतोड़ सत्यापन अभियान..बांग्लादेशी/रोहिंग्या नागरिकों के कुछ जगहों पर गोपनीय इनपुट के दृष्टिगत शहर से ग्रामीण तक 09 थाना क्षेत्रों में सत्यापन का चाबूक..

शाम ढलने के साथ शुरू हुआ सत्यापन अभियान चला देर रात्रि तक.

आगामी नेशनल गेम्स के दृष्टिगत ताबड़तोड़ सत्यापन अभियान के दौरान SP City सहित ASP विकासनगर और ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा थाना क्षेत्रों में चिन्हित किये गये मिश्रित आबादी क्षेत्रों/मलिन बस्तियो में बाहरी व्यक्तियों विशेषकर पश्चिम बंगाल/आसाम से आये बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया..

विशेष सत्यापन कार्रवाई के दौरान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, 24 परगना, जलपाईगुड़ी व आसाम के बारपेटा, बुगाईगांव, गोलपरा आदि जिलों के एड्रेस वाले 75 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए थाने लाया गया.साथ ही मूल पते से भी पहचान करा संदिग्धों का सत्यापन सहित सभी का डेटा किया तैयार रहा हैं..

अभियान लगातार जारी रहेगा: SSP दून

 प्रस्तावित नेशनल गेम्स के दौरान त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जनपद के कुछ स्थानों पर बांग्लादेशी/रोहिंग्या नागरिको के अवैध रूप से निवास करने की गोपनीय इनपुट के आधार पर एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर जनपद के नगर/देहात के चिन्हित किये गये 09 अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षक, नगर/विकासनगर/ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस/LIU तथा पीएसी की अलग-अलग टीमों द्वारा वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया.

यह भी पढ़ें 👉  Video: देवस्थानम बोर्ड पर धामी का बयान. देखिए क्या बोले मुख्यमंत्री..

इस दौरान नगर क्षेत्र में थाना नेहरूकालोनी क्षेत्रान्तर्गत नत्थनपुर, जोगीवाला,थाना प्रेमनगर, क्षेत्रान्तर्गत नंदा की चौकी झुग्गी झोपडी, ठाकुरपुर झुग्गी झोपडी, कोटरासन्तुर, प्रेमनगर कस्बा, *कोतवाली कैंट क्षेत्रान्तर्गत बिंदाल बस्ती चोरखाला, लोहारवाला, दीनदयाल उपाध्याय नगर, कौलागढ, कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत चांचक चौक बंजारावाला, कसाई मौहल्ला, मुस्लिम बस्ती, कन्हैया विहार, एम0डी0डी0ए0 प्लॉट निकट आई0एस0बी0टी0 व आई0एस0बी0टी0 फलाईओवर के आस-पास व नीचे झुग्गी-झोपडियों में और देहात क्षेत्र में थाना सहसपुरक्षेत्रान्तर्गत चोई बस्ती, चोरखाला पुल के पास, सपेरा बस्ती जस्सोवाला, थाना सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत जमनपुर बस्ती, शिवनगर बस्ती, अकबर बस्ती,  कोतवाली डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत राजीवनगर, केशवपुरी, नियामवाला नई बस्ती कुडकावाला, कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत चन्द्रेशवर नगर बस्ती और थाना रायवाला क्षेत्रार्न्तगत सपेरा बस्ती,हरिपुर कलां, सुरज कालोनी सूखी नदी के किनारे मलिन बस्तियों में निवासरत ऐसे सभी बाहरी व्यक्तियों, जिनके पश्चिम बंगाल और आसाम के आधार कार्ड मिले, उन सब को थाने लाकर उनके सत्यापन की कार्यवाही की गई. पुलिस द्वारा ऐसे सभी व्यक्तियों का डेटा संग्रहित किया जा रहा है, जिससे इस बात को तस्दीक किया जा सके कि कही उनके द्वारा किराएदार के रूप में रुकने के लिए पश्चिम बंगाल और असम के एड्रेस के आधार कार्ड तो नहीं बनाए गए है, साथ ही उक्त सभी व्यक्ति मूल रूप से कहाँ के रहने वाले है, इसकी भी जानकारी की जा रही है..

यह भी पढ़ें 👉  सराहनीय:चलने-फ़िरने में असमर्थ 83 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की समस्या सुनने SSP दून स्वयं उनके पास पहुँचे...मौके से ही संबंधित थाना प्रभारी को बुजुर्ग व्यक्ति की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही के दिये निर्देश..

अलग-अलग थाना क्षेत्र में 1004 बाहरी लोगों का सत्यापन

 अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा लगभग 1004 बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन किये गए। इस दौरान अलग अलग थाना क्षेत्रों में आसाम के बरपेटा, गोलपारा, बुगईगांव जिले तथा पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी, मुर्शिदाबाद, 24 परगना आदि जिलों  के मूल पते के आधार कार्ड वाले 177 परिवारों की जानकारी प्राप्त हुई,जिनमे से 75 संधिक्त व्यक्तियों को पूछताछ हेतु थाने लाया गया.वही इस दौरान थाने में आवश्यक पूछताछ करते हुए उनका डेटा तैयार करते हुए उनके सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है..एसएसपी देहरादून अजय सिंह के मुताबिक पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी रहेगा..

यह भी पढ़ें 👉  पुलिसिंग: भाऊवाला देहात क्षेत्र में रात्रि चेकिंग के दौरान दून पुलिस और बदमाश में मुठभेड़..नामी गैंगस्टर बदमाश को लगी गोली..उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें