पुलिसिंग: भाऊवाला देहात क्षेत्र में रात्रि चेकिंग के दौरान दून पुलिस और बदमाश में मुठभेड़..नामी गैंगस्टर बदमाश को लगी गोली..उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया..

एसएसपी देहरादून स्वयं मौके पर रहे..

 सेलाकुई थाना क्षेत्र के भाऊवाला में देर रात पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ के दौरान बदमाश लक्ष्मण सिंह रावत उर्फ लकी के पैर में लगी गोली.. उपचार के लिए तत्काल प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया..

 एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा घटनास्थल पहुंचकर अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली गई.साथ ही चिकित्सालय पहुंचकर घायल बदमाश के बारे में जानकारी ली गई. एसपी सिटी, एसपी विकासनगर भी मौके पर मौजूद रहें..

यह भी पढ़ें 👉  हत्या: शिमला बाईपास रोड़ से भूड्डी गांव निवासी एडवोकेट की गोली मारकर हत्या.. घर में घुसकर मारी गोली.. वारदात से इलाके में सनसनी..

मुठभेड़ के दौरान बदमाश लक्ष्मण सिंह रावत उर्फ लकी से पल्सर मोटरसाइकिल 280 व 315 बोर का देसी तमंचा सहित खोखा कारतूस बरामद हुए..

 बीते 04 दिसम्बर 2024 को सेलाकुई में हुई नकब्जनी की घटना में शामिल था बदमाश.जिसकी लगातार पुलिस द्वारा तलाश की जा रही थी. 

यह भी पढ़ें 👉  सख़्ती: ड्रिंक एंड ड्राइव कर सड़क पर हुड़दंग मचाने वालों को दून पुलिस ने फिर पढ़ाया कानून का पाठ..थार से बाहर लटककर टशनबाजी करने वाले 03 अभियुक्तों को हिरासत में लेकर वाहन सीज...

पुलिस जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में घायल बदमाश थाना क्लेमेंटाउन का हिस्ट्रीशीटर है,जिस पर गैंगस्टर समेत कई संगीन अपराध दर्ज है. बदमाश की पहचान लक्ष्मण सिंह रावत उर्फ लकी पुत्र विजय सिंह रावत, निवासी गोकुलधाम-क्लेमेंट टाउन  देहरादून हैं.

यह भी पढ़ें 👉  दुःखत: नहीं रहा देहरादून पुलिस का महत्वपूर्ण साथी अश्व "तक्षक"...सलामी के साथ दुःख प्रकट कर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजली...

पुलिस रिकॉर्ड अनुसार बदमाश लक्ष्मण सिंह रावत उर्फ लकी पर चोरी,नकब्जानी, एनडीपीएस एक्ट,गैंगस्टर,अनैतिक देह व्यापार इत्यादि के कुल 14 मुक़दमें दर्ज दर्ज हैं.

बता दें कि एसएसपी देहरादून द्वारा रात्रि चेकिंग अभियान के दृष्टिगत समस्त अधिकारियों व थाना प्रभारी की रात्रि में घंटाघर पर गोष्ठी लेकर प्रभावी/सघन चेकिंग कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें