हत्या: शिमला बाईपास रोड़ से भूड्डी गांव निवासी एडवोकेट की गोली मारकर हत्या.. घर में घुसकर मारी गोली.. वारदात से इलाके में सनसनी..

नाकेबंदी कर पुलिस हमालवारों की धरपकड़ में जुटी.. बीती रात की घटना..

देहरादून: थाना पटेल नगर के अंतर्गत में शिमला बायपास रोड से सटे भूड्डी गांव (कारबारी रोड़ )में बीती रात हत्या की बड़ी वारदात सामने आयी.. जानकारी के अनुसार कुछ अज्ञात लोगों द्वारा घर में घुसकर सोहेल उर्फ साहिल नाम के एडवोकेट की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या कर दी घटना से पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है. मृतक की पहचान साहिल उर्फ सोहेल पुत्र शहजाद उर्फ हारून के रूप में हुई है.. घटना को अंजाम देने वाले लोग वारदात के बाद मौके से फरार हो गए.पुलिस इस मामले में चारों तरफ नाकेबंदी कर घटना कारित करने वालों की धरपकड़ में जुटी है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कोरोना विस्फोट, फिर से डराने लगें कोरोना के बढ़ते आंकड़े . देखिये आज कहाँ मिले कितने नए मामले...

जानकारी के मुताबिक मृतक साहिल पेशे से वकील था और घटना के समय अपने घर में भाई के साथ मौजूद था. बताया जा रहा है कि बीती रात लगभग 10:30 के आसपास कुछ हमलावर सुनियोजित तरीके से घटना स्थल पहुंचे और साहिल को सीधे घर में घुसकर गोली मार दी..गोली लगने से साहिल गंभीर रूप में घायल हो गया. पड़ोसियों और परिजनों द्वारा उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया,लेकिन उसकी मौत हो गई.बताया जा रहा है कि मृतक के पिता सज्जाद उर्फ हारून और अपनी पत्नी के साथ हज में गए हुए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही: निवेशकों के करोडों रुपए हड़पने वाले बहुचर्चित भगोड़े बिल्डर दीपक मित्तल के पिता गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार... सफेदपोश बिल्डर,फ़िल्म निर्माता, CA और कंपनियों के पदाधिकारी भी SIT की रडार में..41 बैंक खातों में 205 करोड़ रुपये कराए गए फ़्रिज: SIT

वही इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बीती रात शिमला बायपास हाईवे जाम काफी देर तक ट्रैफिक को रोक दिया. लेकिन इसके बाद एसएसपी देहरादून  घटना स्थल पर पहुंचे. और फिर पुलिस बल ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए हाईवे के जाम को खुलवाया. एसएसपी ने साफतौर पर कहा कि हमलावर कोई भी हो पुलिस की पकड़ से बच नहीं पाएगा..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: फ़र्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का फिर किया दून पुलिस ने पर्दाफाश..अन्तर्राजिय गिरोह के 08 शातिर ठग गिरफ्तार..अमेरिका और कनाडा के नागरिकों को टारगेट कर करोड़ों की धोखाधड़ी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें