लोकसभा चुनाव: मतगणना स्थल व स्ट्रांगरूम का देहरादून जिलाधिकारी ने किया निरक्षण..भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस के मुताबिक सभी तरह की तैयारियों को लेकर दिशानिर्देश…

देहरादून:लोकसभा चुनाव की मतगणना आगामी 04 जून 2024 को होनी हैं.ऐसे में  जिलाधिकारी देहरादून सोनिका द्वारा गुरुवार 30 मई 2024 को रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज अवस्थित स्ट्रांगरूम का रूटीन निरीक्षण किया गया. इस दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम का भी अवलोकन किया..निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतगणना तैयारी का भी जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतगणना के लिए काउंटिंगहाल में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप समुचित व्यवस्थाएं बनाई जाए. उन्होंने निर्देशित किया  कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि मतगणना स्थल पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें..इस दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कंट्रोलरूम का भी निरीक्षण किया.. 

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर:नकल माफियाओं पर दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक…विज्ञान एंव प्रोद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के अन्तर्गत CSIR द्वारा आयोजित SO व ASO पद की ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड.. संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी..SSP देहरादून ने स्वयं मामलें का संज्ञान लेते हुए मौके पर जाकर की कार्रवाई..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें