लोकसभा चुनाव मतदान: सहसपुर विधानसभा के अंतर्गत कारबारी ग्रांट पोलिंग बूथ में इन वयोवृद्ध वोटर ने मतदान कर दिया नौजवानों को दिया संदेश.बोले-जब तक जीवन रहेंगे,तब तक नए भारत निर्माण में वोट की भागीदारी रहेंगी…

देहरादून: लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में 21 राज्यों सहित उत्तराखंड में भी 19 अप्रैल 2024 को मतदान की प्रक्रिया निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.. इस बार 2019  लोकसभा चुनाव की अपेक्षा कुछ कम मतदान हुआ.. राज्य निर्वाचन आयोग के तमाम प्रयासों के बावजूद इस बार उत्तराखंड के 05 लोकसभा सीटों के लिए लगभग 54% मतदान हुआ.जबकि 2019 में मतदान का प्रतिशत 58 फीसदी था.

वयोवृद्ध पवित्रा देवी जोशी ने वोट डाल नौजवानों को दिया मतदान करने का संदेश

यह भी पढ़ें 👉  सराहनीय: 04 माह से गुमशुदा युवती को दून पुलिस ने सकुशल बरामद किया..बिटिया को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने SSP दून का किया आभार व्यक्त...

वही टिहरी लोकसभा सीट के अंतर्गत सहसपुर विधानसभा के  कारबारी ग्रांट पोलिंग बूथ में सुबह सवेरे से ही बढ़-चढ़कर महिला वोटरों ने भागीदारी ज्यादा संख्या में देखने को मिली.. इस बूथ में लगभग 60% फीसदी वोट पड़े. कारबारी ग्रांट पोलिंग बूथ में महिलाओं में वोट डालने का इतना उत्साह रहा की यहां बहुचर्चित सामाजिक व पार्टी विशेष के नेता दयानंद जोशी की 86 वर्षीय माँ-पवित्रा देवी जोशी के उत्साह को देख कई वयोवृद्ध वोट डालने पहुँचे.इसमें 80 साल की दमयन्ती खत्री,87 साल के नारायण दत्त डिमरी सहित चल-फिर सकने में लाचार सरोज बाला ठाकुर जैसे वयोवृद्ध मतदाताओं ने वोट डालकर नौजवानों को मतदान के लिए जागरूक किया.. इन सभी बुजुर्ग वोटर्स ने एक सुर में कहा हमनें आजादी से लेकर नए भारत निर्माण में अपना वोट डालना हमेशा की कर्तव्य समझा हैं.और जब तक जीवित रहेंगे तब तक अपना मतदान भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने में समर्पित करते रहेंगे.

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करों पर दून पुलिस का प्रहार जारी..सेलाकुई इलाकें में सक्रिय 02 नशा तस्करों को "चरस" के साथ पुलिस ने दबोचा..

वहीं दूसरी ओर देहरादून शहर के लक्ष्मण चौक स्कूल पोलिंग बूथ में भी एक ऐसे भी बुजुर्ग नजर आए जो पूरी तरह चलने फिरने में लाचार थे..इसके बावजूद वह मतदान करने पहुंचे.ऐसे में ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें हाथों से उठाकर वोट डलवाने से लेकर घर पहुंचने तक में मदद की..

यह भी पढ़ें 👉  कालसी क्षेत्र में हुई निर्मम हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा.. मृतक का भाई ही निकला हत्यारा.. मामूली बात पर मौत के घाट उतारा...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें