ये देखो: ढोल बजाकर खोली नशा तस्कर की दून पुलिस ने पोल…फरार अभियुक्त की संपत्ति कुर्की की उद्घोषणा करने उसके घर मुजफ्फरनगर पहुँची पुलिस..ऐसे किया मोहल्ले में ढोल बजाकर अगली सख़्त कार्रवाई का ऐलान..

मादक पदार्थो की तस्करी में वांटेड/ ईनामी अभियुक्तों के विरुद्ध दून पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी:SSP दून…

देहरादून: “ड्रग फ्री देवभूमि 2025 के विजन को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा नशे के व्यापार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई जारी है..इसी क्रम में फरार चल रहे एक नशा तस्कर की पोल-पट्टी खोलने ढोल बजाकर देहरादून पुलिस उसके घर मुजफ्फरनगर (यूपी)पहुंची.इतना ही नहीं फरार अभियुक्त जावेद पुत्र मुबारक के घर के गेट पर बाकायदा ढोल बजाकर एलान करते हुए संपत्ति कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया..वही इसके साथ घर- मोहल्ले में ढोल बजाकर अगली कुर्क कार्रवाई का ऐलान भी किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस 2023 अवॉर्ड: मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं सम्मान चिन्ह पाने वाले पुलिस अधिकारी..

 वही फरार चल रहे वांटेड नशा तस्कर जावेद के मामलें में थाना राजपुर प्रभारी पी.डी.भट्ट ने बताया कि पंजीकृत मु0अ0सं0- 252/24 धारा 8/20/29NDPS ACT बनाम बबलू आदि में दिनांक 20/11//24 को अभियुक्त बबलू निवासी सपेरा बस्ती को 61 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था.लेकिन इस मुक़दमें में वांटेड अभियुक्त जावेद लगातार फरार चल रहा है.अभियुक्त विरुद्ध पूर्व में न्यायालय से गैर जमानती वारेंट प्राप्त कर गिरफ्तारी के प्रयास किए गए. परंतु नशा तस्कर जावेद के लगातार फरार रहने पर पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध 84 BNSS की कार्यवाही को लेकर न्यायालय से आदेश प्राप्त करते हुऐ 22 फ़रवरी 2025 को अभियुक्त जावेद पुत्र मुबारक निवासी तेवर जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के आवास पर पहुँचकर नोटिस तामीली कि कार्यवाही की गयी..

यह भी पढ़ें 👉  ध्वस्तीकरण: ईस्ट-होपटाउन और आर्केडियां ग्रांट के अवैध निर्माण पर चला ध्वस्तीकरण का डंडा.. पुलिस को करना पड़ा भारी विरोध का सामना !

ढोल बजाकर सार्वजनिक रूप में उद्घोषणा करते हुए संपत्ति कुर्की के चेतावनी…

नोटिस तामील कार्यवाही के दौरान न्यायालय से प्राप्त 84 BNSS के नोटिस को दो गवाहों के समक्ष अभियुक्त के मुजफ्फरनगर (यूपी)स्थित आवास में ढोल बजाकर ऊंची मुनादी कराई गई..इस दौरान अभियुक्त के मक़ान के मुख्य गेट सहित मोहल्ले के मुख्य-मुख्य स्थानों और चौराहों पर धारा 82 सीआरपीसी की उद्घोषणा करते हुए नोटिस चस्पा किया गया..ढोल बजाकर सार्वजनिक रूप से उद्घोषणा के समय अभियुक्त जावेद को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने और ऐसा न करने पर  न्यायालय के आदेशानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करने संबंधी उद्घोषणा की गई..

यह भी पढ़ें 👉  अवैध नशा तस्करी में लिप्त बड़े गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश..कार्रवाई अब तक 20 लाख क़ीमत का 79 किलो अवैध गांजे के अलावा तस्करी में प्रयुक्त 02 कार-स्कूटी सहित 07 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा ज़ेल....

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें