शिकंजा:”Operation Crack Down” के तहत दून पुलिस की बडी कार्यवाही.सक्रिय नशा तस्करों की गिरफ्तारी के साथ ही अतिक्रमण कर बने नशा बिक्री और ड्रग्स पिलाने के 20 ठिकानों को JCB से किया गया ध्वस्त..दून पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई को देखते हुए क्षेत्रीय लोगों ने एसएसपी देहरादून के जिंदाबाद के नारे लगाए..

देहरादून : “Operation Crack Down” के तहत देहरादून पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई गुरुवार को थाना सेलाकुई क्षेत्र में देखने को मिली. सेलाकुई इलाके में सक्रिय नशा तस्कर को गिरफ्तार करते हुए न सिर्फ उसके क़ब्जे से सप्लाई का गांजा बरामद किया. बल्कि सेलाकुई और उसके आसपास नशा बिक्री क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए 20 ऐसे ठिकानों को JCB से ध्वस्त किया, जहां बाकायदा अतिक्रमण मकाननुमा अड्डा बनाकर नशा समाग्री बेचीं और पिलाई जाती थी.. इतना ही नहीं सेलाकुई पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया हैं, जिनसे पूछताछ की जा रहीं है. नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई को देखते हुए क्षेत्रीय लोगों ने एसएसपी देहरादून और दून पुलिस के जिंदाबाद के नारे लगाए..

यह भी पढ़ें 👉  ध्वनि प्रदूषण पर एक्शन:मस्जिदों से उतरे लाउडस्पीकर..पुलिस और निगम की संयुक्त कार्रवाई...

बता दें एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल के सख्त निर्देश पर पूरे जनपद में “ऑपरेशन क्रैकडाउन”को प्रभावी रूप में चलाया जा रहा है,इस अभियान के तहत नशा तस्करों को नेस्तनाबूत करने के साथ ही अपराधिक किस्म के लोगों पर कड़ा शिकंजा और संदिग्ध व बाहरी लोगों से पूछताछ कर सत्यापन की कार्यवाही युद्धस्तर पर जारी है. आमजन की सुरक्षा को लेकर एसएसपी दून द्वारा दो टूक निर्देश देते हुए जनपद में कानून व्यवस्था बेहतर करने के लिए सभी थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारियों को चेतावनी दी गईं हैं.उन्होंने हिदायद दी हैं कि,अगर किसी भी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था में कोई भी लापरवाही नजर आती है तो, थानेदार और क्षेत्राधिकार कार्रवाई के लिए तैयार रहे.

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार:रिश्वतखोर रजिस्ट्रार कानूनगो घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार…विजिलेंस ने किया ट्रैप..

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर लगातार संपूर्ण जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग/ सत्यापन अभियान

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर ऑपरेशन क्रैक डाउन” के तहत संपूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस द्वारा लगातार सभी थाना क्षेत्रो में निवासरत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।सेलाकुई पुलिस द्वारा संबंधित मजिस्ट्रेट के साथ शिवनगर बस्ती का औचक निरीक्षण किया.यहाँ से संदिग्धता के आधार पर कुछ व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया हैं.वही सत्यापन अभियान के तहत आज दिनाँक 26/02/2026 को सेलाकुई पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए संबंधित मजिस्ट्रेट के साथ सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर बस्ती का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बस्ती के आस-पास के लोगों से जानकारी करने पर नशे के कारोबार में प्रकाश में आये कुछ व्यक्तियों को पुलिस द्वारा संदिग्धता के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ हेतु थाने पर लाया गया तथा 01 अभियुक्त रजनीश साहनी को डेढ किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके विरूद्ध थाना सेलाकुई पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  “PRIDE OF DOON AWARD" से नवाज़े गए देहरादून SSP-अजय सिंह…कानून व्यवस्था बेहतर करने एवं पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग को सम्मान…

गिरफ्तार अभियुक्त :-

रजनीश साहनी पुत्र लक्ष्मण सनी निवासी शिवनगर बस्ती, थाना सेलाकुई, उम्र- 22 वर्ष

बरामदगी: डेढ़ किलो अवैध गांजा

पुलिस टीम :-

1- उ०नि० पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष सेलाकुई
2- व०उ०नि० कुलदीप शाह
3- उ०नि० समर सिंह
4- म०उ०नि० मीना रावत
5- म०कां० करिश्मा
6- कां० सोहन
7- कां० फरमान

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें