जन सुरक्षा :SSP देहरादून के निर्देशों पर अलर्ट मोड पर दून पुलिस..सम्पूर्ण जनपद में आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान ज़ारी..संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर सत्यापन कार्यवाही में तेज़…

पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले सभी निजी/सार्वजनिक वाहनों की करी जा रही आकस्मिक चैकिंग..एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को दिया है सघन चेकिंग अभियान चलाने के स्पष्ट निर्देश…

आम जन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने के साथ-साथ सभी थाना क्षेत्रो में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के दिए है निर्देश..

देहरादून: एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने तथा सम्पूर्ण जनपद में संदिग्धों की तलाश हेतु सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है.उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज 25फ़रवरी 2026 को जनपद के नगर से लेकर देहात के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गाे व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर भी आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  Good News:"PMO की PRAGATI समीक्षा में उत्तराखण्ड पुलिस की बड़ी उपलब्धि, साइबर अपराध नियंत्रण एवं प्रबंधन में देशभर में टॉप-5 राज्यों में शामिल",मुख्यमंत्री उत्तराखंड ने पूरी टीम को दी बधाई..

इस अभियान के दौरान पुलिस द्वारा जनपद में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों/ वाहनो की चेकिंग के साथ- साथ आंतरिक मार्गो पर भी संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनो की सघन चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है, साथ ही संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर की गई लूट का पर्दाफाश,पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चार शातिर बदमाशों को हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा.

एसएसपी देहरादून ने स्पष्ट तौर पर जनपद के सभी थाना प्रभारीयों और क्षेत्राधिकारियों को आमजन की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही न होने कि कड़ी चेतावनी दी है.एसएसपी ने कहा कि देहरादून में बेहतर कानून व्यवस्था कायम रखने के साथ ही आमजन की सुरक्षा उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है.इसलिए जनपद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट रहकर आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने के साथ-साथ सभी थाना क्षेत्रो में लगातार सघन चेकिंग अभियान ज़ारी रखें.

यह भी पढ़ें 👉  Live देखिए देहरादून से प्रधानमंत्री मोदी का सम्बोधन ..https://youtu.be/PNe3XaX2fQk

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें