नैनीताल कालाढूंगी रोड़ पर पर्यटकों की कार खाई में गिरी,02 लोगों की मौके पर मौत,05 घायलों को SDRF ने किया रेस्क्यू..हादसें का शिकार हुए लोग एक ही परिवार के..

नैनीताल: कालाढूंगी रोड़ में प्रिया बैंड के पास रविवार देर रात पर्यटकों की एक गाड़ी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई .इस दुःखत हादसे में सेलेरियो कार में सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.. जबकि बुरी तरह घायल हुए 05 लोगों को समय रहते SDRF बचाव दल ने खाई से भारी मशक्कत के बाद बाहर निकाल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के 7 लोग उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से नैनीताल घूमने के लिए आए हुए थे.

यह भी पढ़ें 👉  ध्वस्तीकरण: ईस्ट-होपटाउन और आर्केडियां ग्रांट के अवैध निर्माण पर चला ध्वस्तीकरण का डंडा.. पुलिस को करना पड़ा भारी विरोध का सामना !

 SDRF के अनुसार इस हादसें की सूचना में मिलते ही घटनास्थल पर तत्काल पहुंचकर बचाव दल द्वारा पहले बमुश्किल खाई में गिरे वाहन तक पहुंच बनाई गई. इसके बाद  दुर्घटनाग्रस्त सेलेरियो कार से 05 घायलों को रस्सी के सहारे रेस्क्यू कर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया.हालांकि इस दुर्घटना में पहले ही दो लोगों की मौत हो चुकी थी,ऐसे में दोनों शवों को भी कड़ी मशक्कत से खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया..हादसें का शिकार हुए वाहन में 07 लोग सवार थे,जो एक ही परिवार से बताए जा रहे हैं. जानकारी करने पर पता चला की श्रीवास्तव परिवार यह लोग गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) से नैनीताल घूमने आये हुए थे.

यह भी पढ़ें 👉  ये भी जानें: उपलब्धियों और सम्मान से भरा उत्तराखंड के नए डीजीपी दीपम सेठ का पुलिस कैरियर..एक नज़र..

मृतकों के नाम :-

1) राहुल श्रीवास्तव, पुत्र प्रेमचन्द श्रीवास्तव, आयु 27 वर्ष, निवासी सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, उत्तरप्रदेश . 

2) राजीव श्रीवास्तव, पुत्र प्रेमचन्द श्रीवास्तव, आयु 25 वर्ष, निवासी उपरोक्त.

यह भी पढ़ें 👉  सख़्ती: "ड्रिंक एण्ड ड्राइव" पर दून पुलिस का कसा शिकंजा..बीते वीकेंड में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 42 व्यक्तियों के खिलाफ MV Act एक्ट में कार्रवाई..सभी वाहनों को सीज कर DL निरस्तीकरण की कार्रवाई....

घायलों का विवरण

1)आकाश ,आयु 22 वर्ष पुत्र अरविंद श्रीवास्तव निवासी सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, उत्तरप्रदेश 

2) प्रेमचन्द श्रीवास्तव, पुत्र दशरथराज श्रीवास्तव, आयु 52 वर्ष निवासी उपरोक्त..

3) अरुणा श्रीवास्तव, पत्नी प्रेमचन्द श्रीवास्तव, आयु 50 वर्ष, निवासी उपरोक्त.

4) शालू श्रीवास्तव, पत्नी राहुल श्रीवास्तव, आयु 25 वर्ष, निवासी उपरोक्त. 

5) मिष्टी पुत्री राहुल श्रीवास्तव, आयु ढाई वर्ष, निवासी उपरोक्त

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें