सख़्ती: “ड्रिंक एण्ड ड्राइव” पर दून पुलिस का कसा शिकंजा..बीते वीकेंड में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 42 व्यक्तियों के खिलाफ MV Act एक्ट में कार्रवाई..सभी वाहनों को सीज कर DL निरस्तीकरण की कार्रवाई….

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के दृष्टिगत SSP देहरादून ने रैश ड्राइविंग व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के दिये हैं कड़े निर्देश…

देहरादून: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दृष्टिगत रेस ड्राइविंग व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ एक बार फिर दिन पुलिस की सख्ती शुरू हो गई है.बीते वीकेंड शनिवार और रविवार को “ड्रिंक एंड ड्राइव” करने वाले 42 व्यक्तियों के खिलाफ 185 MV Act के तहत कार्रवाई करते हुए सभी वाहन सीज किये गए हैं.इतना ही नहीं इस कार्रवाई के दायरे में आए सभी 42 व्यक्तियों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के लिए पुलिस द्वारा आरटीओ को भेजी गई हैं..

यह भी पढ़ें 👉  दुर्घटना: टेम्पो से हुई गुलदार की जोरदार टक्कर, एक की मौत ,गुलदार ने भी तोड़ा दम।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दृष्टिगत एसएसपी दून के कड़े निर्देश..

बता दें कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के दृष्टिगत रैश ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर प्रभावी कार्यवाही करने को लेकर एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियो को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. इसी आदेश के क्रम में दून पुलिस द्वारा शहत क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में बीते शनिवार व रविवार वाहनों की सघन चैकिंग की गई,इस दौरान विगत 02 दिनों के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 42 वाहन स्वामियों के विरुद्ध 185 MV Act के तहत कार्यवाही करते हुए सभी वाहनों को सीज किया गया.इसके अतिरिक्तसभी वाहन चालकों के डी0एल0 निरस्तीकरण की रिपोर्ट आरटीओ कार्यालय को प्रेषित की जा रही हैं..

यह भी पढ़ें 👉  सडक पर सरेआम दबंगई दिखाने वाले युवकों के सिर से दून पुलिस ने उतारा दबंगई का भूत..घटना में शामिल यूपी निवासी 02 युवकों को गिरफ्तार कर कानूनी शिकंजा कसा..घटनाक्रम के वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए SSP देहरादून ने दिये कार्रवाई के निर्देश

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें