शिकंजा: 01 वर्ष से फरार कुख्यात ईनामी गैंगस्टर को दून पुलिस ने मेरठ से दबोचा..गिरफ्त में आए अभियुक्त के खिलाफ़ लूट,हत्या व नशा तस्करी जैसे गंभीर मुकदमें दर्ज …

अभियुक्तों के लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने पर कोतवाली पटेल नगर पर अभियुक्त तथा उसके साथियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया था अभियोग.. 

देहरादून: लूट,हत्या व नशा तस्करी (NDPS) जैसे गंभीर मामलों में पिछले 1 साल से फरार चल रहे कुख्यात इनामी गैंगस्टर को दून पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ से धर-दबोचा है.. पुलिस के गिरफ्त में आए 10 हज़ार के इनामी गैंगस्टर वसीम पुत्र यामीन, निवासी अब्दुल्लापुर गाडिया निकट कारागार मेरठ (उत्तर प्रदेश) को मुखबिर तंत्र और सर्विलांस के माध्यम से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  अब प्रत्येक सप्ताह मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 में आने वाली शिकायतों का होगा समाधान:DGP.. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेशभर की पुलिस से समीक्षा बैठक कर दिए गए दिशा निर्देश..

पुलिस जानकारी के अनुसार वांछित/ ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानों में पंजीकृत अभियोगों में वांछित/ ईनामी अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है.इसी क्रम में कोतवाली पटेलनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना पटेलनगर पर ल धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 10000/- के ईनामी अभियुक्त वसीम पुत्र यामीन निवासी अब्दुल्लापुर गाडिया निकट कारागार मेरठ उ0प्र0,जो अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था.उसके संबंध में जानकारी एकत्रित करने के लिए पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस व अन्य माध्यमों से लगातार प्रयास किये जा रहे थे,इसी बीच मुखबिर की सूचना पर हुसैन चौक अब्दुलापुर मेरठ उ0प्र0 क्षेत्र से दबिश देकर वसीम को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण..अधिकारियों को जल्द जनजीवन सामान्य बनाने के दिए निर्देश…श्री केदारनाथ के लिए हेली सेवा से यात्रा पर टिकटों में 25 फीसदी छूट देगी राज्य सरकार:CM

 

थाना पटेल नगर पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त व उसके साथियों के विरुद्ध पूर्व में जनपद के विभिन्न थानों में लूट, हत्या एवं एनडीपीएस एक्ट के कई अभियोग पंजीकृत है.अभियुक्त व उसके साथियों के लगातार अपराधी गतिविधियों में लिप्त रहने पर उनके विरुद्ध थाना पटेल नगर पर गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था.

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार: पशुपालन विभाग की महिला अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार.

 गिरफ्तार अभियुक्त :

 1-  वसीम पुत्र यामीन निवासी अब्दुल्लापुर गाडिया निकट कारागार मेरठ उ0प्र0, उम्र 45 वर्ष..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें