रामपुर तिराहा कांड मामलें में सोशल मीडिया पर आंदोलनकारी महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति पर दून पुलिस ने स्वयं  दर्ज किया मुकदमा..गिरफ्तारी को लेकर  25000 का इनाम भी घोषित…

सोशल मीडिया पर आपराधिक गतिविधि करने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी: एसएसपी देहरादून

देहरादून: उत्तराखंड राज्य आंदोलन से जुड़े रामपुर तिराहा कांड मामलें में सोशल मीडिया पर आंदोलनकारी महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले को एक युवक के खिलाफ देहरादून पुलिस ने स्वयं संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज किया हैं. इतना ही नहीं हरिद्वार के लक्सर निवासी इस आरोपी युवक की गिरफ्तारी को लेकर ₹25000 का इनाम भी पुलिस ने घोषित किया है. पुलिस की प्रारंभिक जांच पड़ताल के अनुसार आरोपी युवक इससे पहले भी जानलेवा हमले अन्य आपराधिक मामलों में वांटेड है.

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: CSC सेंटरों पर ज़िला प्रशासन की टेड़ी नजर..एक और CSC सेंटर पर ताला जड़,किया सील..जनसेवा केंद्र पर बिना आवेदकों के हस्ताक्षर के पाए गए दस्तावेज,पूछने पर जानकारी नहीं दे पाए CSC सेंटर..
बाईट-अजय सिंह, एसएसपी, देहरादून.

सोशल मीडिया पर आपराधिक गतिविधि करने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी: एसएसपी देहरादून

वही इस प्रकरण में देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उच्चतम न्यायालय आदेशों के क्रम में किसी भी तरह की सांप्रदायिक पोस्ट या हेट स्पीच जैसे विषयों पर  पुलिस स्वयं संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज कर रही हैं. इसी क्रम सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और हेट स्पीच करने वाले हरिद्वार लक्सर निवासी जतिन चौधरी पर मुकदमा दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई शुरू की गई है…..एसएसपी के मुताबिक सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के अराजक गतिविधियों से लेकर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने जैसे मामलों पर  देहरादून साइबर पुलिस लगातार निगरानी कर कानूनी कार्रवाई कर रही हैं. इसी क्रम में देहरादून साइबर क्राइम पुलिस ने संज्ञान लेते हुए ऐसे ही हेट स्पीच और जनभावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इससे पहले साइबर टीम ने सोशल मीडिया पर इस तरह की हेट स्पीच करने वाले हरिद्वार लक्सर निवासी जतिन चौधरी को ट्रैक किया और फिर उसके खिलाफ सख़्त कानूनी कार्रवाई शुरू की हैं. प्रारंभिक जांच पड़ताल ने पता चला कि आरोपी युवक इससे पहले भी धारा 307 जानलेवा हमले जैसे कई अपराधिक मामलों में वांटेड चल रहा हैं. ऐसे में अब इस मामलें के उपरांत आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर ₹25000 का इनाम घोषित किया गया है. वही इस केस में संबंधित लोगों के बयान और सबूतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर चार्जशीट दाखिल की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  चेतक जवानों पर हमले का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,कब्जे से अवैध तमंचा-कारतूस बरामद..गुंडई के लिए हरिद्वार में जगह नहीं:SSP हरिद्वार

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें