जनहित पुलिसिंग: SSP देहरादून ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर झंडा जी मेला में स्वयं कानून व्यवस्था का मोर्चा संभाला..मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा के लिए त्रुटिरहित पुलिसिंग सुनिश्चित करने के दिये सख़्त निर्देश..

सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में पुलिस द्वारा रखी जा रही सतत निगरानी:SSP दून

देहरादून: धार्मिक आस्था का प्रतीक ऐतिहासिक झंडा जी मेला का आग़ाज़ आज बुद्धवार (19 मार्च 2025) से शुरू हो गया है..झंडा जी मेला में अटूट आस्था रखने वाले देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा स्वयं मोर्चा संभालते हुए मेला क्षेत्र का भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों को त्रुटिहीन कानून व्यवस्था बनाने की निर्देश दिए गए..

यह भी पढ़ें 👉  अपने ही शिक्षक के घर हाथ साफ करने वाली 12वीं की छात्रा और उसका दोस्त गिरफ्तार,अभियुक्तों की निशानदेही पर लाखों की ज्वैलरी बरामद..

पुलिस जानकारी के अनुसार 19 मार्च 2025 को एसएसपी देहरादून द्वारा श्री झंडा जी मेला स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया. श्री झंडा जी के आरोहण के दृष्टिगत देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के मेला स्थल पर आने के दृष्टिगत एसएसपी  द्वारा सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गए. साथ ही मेला परिसर में लगाये गये सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से आने जाने वाले व्यक्तियों पर सर्तक दृष्टि रखने और अराजक/संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी हेतु सादे वस्त्रों में पुलिस बल नियुक्त करने के निर्देश दिये गये.इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र के आस-पास के स्थानों पर आवश्यकता के अनुरूप रूफ टॉफ डयूटियां नियुक्त करने और मेला क्षेत्र में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिये क्यू0आर0टी0 की टीमों को नियुक्त करने के निर्देश दिये गये.

यह भी पढ़ें 👉  ड्रग्स एवं साइबर क्राइम के खिलाफ रायपुर पुलिस का जन जागरूकता अभियान तेज,स्कूली छात्र-छात्राओं का पुलिस मुहीम को ऐसे मिला साथ..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें