जन सुरक्षा:एसएसपी देहरादून के निर्देशों अलर्ट मोड पर दून पुलिस..तड़के प्रातः से ही सम्पूर्ण जनपद में आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान ज़ारी ..

संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर सत्यापन संबंधित कार्यवाही ….पुलिस के विजिबिलिटी बढ़ाने के साथ-साथ सभी थाना क्षेत्रो में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के सख्त निर्देश..

सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले सभी निजी/सार्वजनिक वाहनों की करी जा रही आकस्मिक चैकिंग..

एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को दिया है स्पष्ट संदेश….लगातार सघन चेकिंग के लिए जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्रों में 20 चेकिंग पॉइंट किये है निर्धारित..

देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लगातार बढ़ रही हत्याओं जैसे गंभीर अपराधों के मध्य नजर देहरादून पुलिस अतिरिक्त अलर्ट मोड पर नजर आ रही है. एसएसपी देहरादून प्रमिंन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पूरे जनपद में ताबड़तोड़ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर प्राप्त सत्यापन संबंधित जानकारी की जा रहीं है….पुलिस के विजिबिलिटी बढ़ाने के साथ-साथ सभी थाना क्षेत्रो में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के सख्त निर्देश है. इसी क्रम में आज तड़के सुबह से ही सभी क्षेत्राधिकारियों (CO )के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले सभी निजी/सार्वजनिक वाहनों की आकस्मिक चैकिंग की जा रहीं है.

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन:महिला सुरक्षा को लेकर प्रसारित भ्रामक रिपोर्ट की जांच SP ऋषिकेश को सौपीं गई...निजी सर्वे कम्पनी के फाउंडर डायरेक्टर को जारी नोटिस..सर्वे में लिये गये तथ्यात्मक आकंडो के साथ 03 दिन के अंदर पेश होने के निर्देश...

जानकारी के अनुसार एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने तथा सम्पूर्ण जनपद में संदिग्धों की तलाश हेतु सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है, उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक- 18/02/2026 की तड़के प्रातः से ही जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गाे व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर भी आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के इस थाना इंचार्ज को एसएसपी ने दी सख़्त लहज़े में सुधर जाने की चेतावनी, जनता की लगातार शिकायतों के मद्देनजर कड़ी फटकार..

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा जनपद में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों/ वाहनो की चेकिंग के साथ- साथ आंतरिक मार्गो पर भी संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनो की सघन चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है, साथ ही संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गणतंत्र दिवस के अवसर पर देहरादून पुलिस कप्तान-अजय सिंह को PM कार्यक्रम से सम्बंधित एक और बड़ा सम्मान…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें