जन सुरक्षा :SSP देहरादून के निर्देशों पर अलर्ट मोड पर दून पुलिस..सम्पूर्ण जनपद में आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान ज़ारी..संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर सत्यापन कार्यवाही में तेज़…

पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले सभी निजी/सार्वजनिक वाहनों की करी जा रही आकस्मिक चैकिंग..एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को दिया है सघन चेकिंग अभियान चलाने के स्पष्ट निर्देश

आम जन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने के साथ-साथ सभी थाना क्षेत्रो में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के दिए है निर्देश..

देहरादून: एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने तथा सम्पूर्ण जनपद में संदिग्धों की तलाश हेतु सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है.उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज 25फ़रवरी 2026 को जनपद के नगर से लेकर देहात के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गाे व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर भी आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  क़त्ल का खुलासा: खनन विभाग से रिटायर्ड बुजुर्ग की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा..बैंक बैलेंस हड़पनें के लालच मामा-भांजे ने की निर्मम हत्या..दोनों अभियुक्त गिरफ्तार..लाखों का केश और बैंक FD जैसे दस्तावेज बरामद..

इस अभियान के दौरान पुलिस द्वारा जनपद में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों/ वाहनो की चेकिंग के साथ- साथ आंतरिक मार्गो पर भी संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनो की सघन चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है, साथ ही संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत देहरादून ने अलग-अलग स्थानों पर चलाया दून पुलिस ने जागरूकता अभियान..शिक्षा से वंचित 24 बच्चों को चिन्हित कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के निर्देश: SSP दून..

एसएसपी देहरादून ने स्पष्ट तौर पर जनपद के सभी थाना प्रभारीयों और क्षेत्राधिकारियों को आमजन की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही न होने कि कड़ी चेतावनी दी है.एसएसपी ने कहा कि देहरादून में बेहतर कानून व्यवस्था कायम रखने के साथ ही आमजन की सुरक्षा उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है.इसलिए जनपद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट रहकर आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने के साथ-साथ सभी थाना क्षेत्रो में लगातार सघन चेकिंग अभियान ज़ारी रखें.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी सफलता: 25 साल बाद झारखंड से पकड़ा गया ₹2 लाख का ईनाम का कुख्यात हत्यारा..1999 में बद्रीनाथ के तत्कालीन DGC की सरेआम की थी हत्या…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें