सख़्ती:CM धामी के निर्देश पर देहरादून पुलिस ने चलाया युद्धस्तर पर सत्यापन अभियान..800 से अधिक बाहरी लोगों के सत्यापन..162 भवन मालिकों पर ₹16लाख 20 हज़ार का जुर्माना..130 से अधिक संदिग्धों को थाने लाया गया.

SSP दून के निर्देशों पर जनपद के नगर और देहात क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों पर सत्यापन की कार्रवाई जारी..

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर देहरादून पुलिस द्वारा बाहरी लोगों के सत्यापन की कार्रवाई में तेजी कर दी गई हैं. शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक ताबड़तोड़ व्यापक स्तर पर अभियान जारी हैं..इसी क्रम में एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर रविवार 27 अप्रैल 2025 को नगर से लेकर देहात क्षेत्र तक 800 से अधिक बाहरी लोगों का सत्यापन किया गया.वही  किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले 162 मकान और दुकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत 16 लाख ₹20000 का जुर्माना लगाया गया.. इतना ही नहीं 132 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ की गई.जिनमें से 44 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर ₹ 14000/- का जुर्माना किया गया.सत्यापन का अभियान लगातार जारी है.

यह भी पढ़ें 👉  सूत्र: ये हो सकते है कांग्रेस की पहली सूची के संभावित चेहरे, जानिए किस सीट से कौन होगा दावेदार...

बता दें कि एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था की दृष्टि से संदिग्धों के सत्यापन एवं धरपकड़ के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाए जाने के निर्देश दिये गए हैं.इसी क्रम में रविवार 27 अप्रैल 2025 को जनपद के नगर तथा देहात के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर चेकिंग/सत्यापन अभियान चलाया गया.अभियान के दौरान 800 से अधिक लोगों का सत्यापन किया गया.इस दौरान किराएदारों एवं नौकरों का सत्यापन नहीं करने वाले कल 162 दुकान एवं भवन स्वामियों का 83 पुलिस एक्ट में 16,20,000 रुपये का चालान किया गया.इसके साथ ही 132 संदिग्धों को संबंधित थाने पर लाकर पूछताछ की गई,जिनमें से 44 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर ₹ 14000/- का जुर्माना वसूल किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से लाखों रुपये ठगने वाली एजेंसियों के खिलाफ SSP देहरादून की सख़्ती जारी…एक और कंसलटेंसी फ़र्म के संचालक और उसके सहयोगियों के खिलाफ एक साथ 04 मुक़दमें दर्ज कर सख़्त कार्रवाई के निर्देश..

सत्यापन कार्यवाही इस प्रकार रही:

01 : 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत किये गए चालानों की संख्या: 162

02: किया गया जुर्माना : 16,20,000 रुपये

03: 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत किये गये चालानों की संख्या : 44

यह भी पढ़ें 👉  धर्म की रक्षा होगी तभी होगा राष्ट्र सुरक्षित : जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम…धामी के एक्शन से जिहादी मानसिकता परेशान : आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द

04: वसूला गया जुर्माना: 14000/-  रुपये..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें