बंदूक की नोक पर फ्लैट में घुसकर बदमाशों ने की लूटपाट….एसएसपी ने स्वयं घटनास्थल पहुँचकर की तहकीकात..अपराधियों के धरपकड़ जुटी पुलिस की टीमें…. प्रारंभिक जांच में घटना की वजह ये निकली….

देहरादून: थाना बसंत विहार के अनुराग चौक स्थित पर्ल हाइट सोसाइटी के एक फ्लैट में 03 हथियारबंद बदमाशों द्वारा शनिवार दोपहर लूटपाट की घटना सामने आई है.. घटना की सूचना मिलते ही स्वयं देहरादून एसएसपी ने मौके पर जाकर तहकीकात की. प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला कि पीड़ित पक्ष विकास त्यागी के पूर्व पार्टनर राजीव अग्रवाल द्वारा ही पुराने लेनदेन के चलते बदमाशों को लूटपाट के लिए त्यागी के घर भेजा गया.. इतना ही नहीं आरोप हैं कि  अग्रवाल द्वारा ही विकासत्यागी को जान से मारने की सुपारी भी बदमाशों 15 लाख में दी गई थी. बताया जा रहा है कि लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पीड़ित पक्ष के लोगों को उनके घर कार में बैठाकर सहारनपुर रोड़ मोहंड तक लेकर गए,जहां से उन्हें रास्ते में उतार खुद फरार हो गए.. फिलहाल एसएसपी अजय सिंह के दिशानिर्देश में पुलिस की  अलग-अलग टीमें घटना में शामिल अपराधियों और अन्य आरोपित लोगों की धरपकड़ में जुटी हैं..

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा:होली पर जन सुरक्षा के मध्यनजर दून पुलिस मुस्तैद..IG गढ़वाल ने संभाली सड़क पर उतर कानून व्यवस्था की कमान...हर नाके से लेकर चौक-चौराहों पर निरक्षण कर ड्यूटी में तैनात पुलिस को दिए आवश्यक दिशा निर्देश..

बदमाशों ने खुद पीड़ित पक्ष को बताया कि उन्हें सुपारी देकर किसने भेजा..

 पुलिस के अनुसार शनिवार 13 अप्रैल 2024 को थाना बसंत विहार पुलिस को अनुराग चौक पर स्थित पर्ल हाइट सोसाइटी के एक फ्लैट में कुछ बदमाशों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिए जाने की सूचना प्राप्त हुई..सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए थानाध्यक्ष बसंत बिहार मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुँचे..घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा घटनास्थल में स्वयं पहुंचकर निरीक्षण करते हुए घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष से जानकारी ली गई. मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि शनिवार दोपहर के समय 03  बदमाशों द्वारा सोसाइटी में विकास त्यागी के फ्लैट में घुसकर उन्हें हथियारों के बल पर डरा धमकाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया..बदमाशों द्वारा विकास त्यागी से 2 करोड रुपए की मांग की गई,और बताया की उन्हें विकास त्यागी के पूर्व पार्टनर राजीव अग्रवाल ने भेजा हैं.जिससे विकास त्यागी ने 90 लाख रुपए लेने हैं.इसके साथ ही बदमाशों ने यह भी बताया कि राजीव अग्रवाल द्वारा उन्हें विकास त्यागी और उसके परिवार के संबंध में पूरी जानकारी देते हुए उन्हें मारने के लिए 15 लाख रुपए की सुपारी दी गई हैं.

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: जनमानस की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर दून पुलिस की सख़्ती..दीपावली सीजन में देहरादून में सप्लाई होने जा रहें 300 किलो नक़ली मावे के साथ एक अभियुक्त गिरफ़्तार.. जहरीला मावा नष्ट कर कार्रवाई जारी..

वारदात के बाद परिजनों को बंधक बनाकर बदमाश मोहंड के जंगल तक अपने साथ ले गए..

 वही लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश,विकास त्यागी के पुत्र और उनके भाई को उनके पड़ोसी की कार में,जो विकास त्यागी के पुत्र द्वारा पड़ोसी से मांगी गई थी.उसमें बैठाकर अपने साथ ले गए.और फ़िर सहारनपुर रोड मोहंड जंगल के पास उस कार और परिजनों को छोड़कर फरार हो गए..  पुलिस के अनुसार लूट की घटना के संबंध में विकास त्यागी द्वारा राजीव अग्रवाल के विरुद्ध थाना बसंत विहार में लिखित तहरीर दी गई है.घटना के वर्कआउट को लेकर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन कर धरपकड़ के लिए संभावित स्थानों में पुलिस को रवाना किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  ट्रांसफर: थानाध्यक्ष सहित 26 दारोगाओं के तबादले.. एसएसपी देहरादून ने जारी की आदेश..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें