एसजीआरआर कॉलेज छात्रों के साथ मारपीट प्रकरण में तत्काल मुक़दमा दर्ज करें एसएसपी:DGP

देहरादून:श्री गुरु राम राय (SGRR)मेडिकल कॉलेज परिसर में धरना-प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ हुए मारपीट मामले में डीजीपी अशोक कुमार ने सख़्त रुख अपनाया हैं. DGP ने छात्रों के साथ मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ बिना देरी किए मुकदमा दर्ज करने के निर्देश देहरादून एसएसपी को दिए हैं.DGP ने साफ तौर पर कहा शांति व कानून व्यवस्था भंग करने वालों की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी..

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर देहरादून में भारत के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर के आइस रिंक के जीर्णोद्धार कार्यों का लोकार्पण किया

बता दें कि एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में फीस बढ़ोतरी विरोध को लेकर छात्र-छात्राओं द्वारा धरना प्रदर्शन जारी है.धरने के दूसरे दिन मंगलवार को  प्रदर्शनकारी छात्रों को कॉलेज प्रबंधन द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया.लेकिन छात्र नहीं माने और संस्थान के गेट पर ही डटे रहे रहे. वही इस बीच मंगलवार की ही शाम बाहर के लोग धरना स्थल पर पहुंचे,आरोप हैं कि बाहर से आये लोगों ने ना सिर्फ धरने पर बैठे छात्रों के साथ बदसलूकी की गई,बल्कि उनके साथ जमकर मारपीट भी की.हालांकि धरना स्थल पर हिंसक माहौल को देखते हुए कॉलेज संस्थान और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुँच किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया.. ऐसे में अब इस घटना की जानकारी गैरसैंण विधानसभा सत्र में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के समक्ष पहुंची. जहाँ से उन्होंने छात्रों के साथ मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई के आदेश एसएसपी देहरादून को दिये है.

यह भी पढ़ें 👉  Good News: उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का पल….डाटा सिक्योरिटी काउंसिल आफ इंडिया ने STF (साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून) को भारत के टॉप 3 साइबर इकाइयों में से एक घोषित किया गया..
वीडियो धरना स्थल

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें