आक्रोश: पुलिस ग्रेड पे मामले ने फिर पकड़ा तूल।सड़को पर उतरे पुलिसकर्मियों के परिजन,बोले जल्द निर्णय नही,तो तेज होगा आंदोलन।

देहरादून
उत्तराखंड में पुलिस ग्रेड पे मामले पर पुलिसकर्मियों के परिजन लगातार आंदोलनरत हैं। आज 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर परिजनों ने गांधी पार्क पर पहुंचकर अधिकारियों और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस कर्मियों के परिजन पिछले लंबे समय से सरकार से ग्रेड पे दिए जाने की मांग कर रहे हैं लेकिन शासन की ओर से कोई ठोस पहल ना होने के चलते अब आंदोलन तेज होता हुआ दिखाई दे रहा है। उधर कर्मचारी महासंघ ने भी पुलिसकर्मियों के परिजनों को अपना समर्थन दे दिया है। पुलिसकर्मियों के परिजनों का सीधे तौर पर कहना है कि सरकार इस मामले पर हीलाहवाली करने का काम कर रही है,,, जिससे आक्रोशित हो कर पुलिसकर्मियों के परिजन सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर: उत्तराखंड की महिला IPS रचिता जुयाल ने दिया इस्तीफा..इस्तीफा देने वाली अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पूर्ण न कर भी पारिवारिक कारणों से राज्य में वापस आ गईं थी.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें