पंचायत चुनाव: जनपद देहरादून में नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन तक कुल 2474 नामांकन पत्र जमा…जानिए 06 विकासखंड में नामांकन की स्थिति..

चुनाव को लेकर प्रत्याशियों में जबरदस्त उत्साह..

देहरादून: उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव मैदान में किस्मत आजमाने वाले प्रत्याशियों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है.. जनपद देहरादून की बात करें तो नामांकन के तीसरे दिन 4 जुलाई 2025 तक जिले के 06 विकासखंडों में अलग-अलग पंचायत पदों के लिए कुल 2474 नामांकन किए गए..नामांकन नामांकन करने की आखिरी तारीख 5 जुलाई 2025 तक हैं..
पंचायत चुनाव की नामांकन को लेकर जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार जनपद देहरादून के सभी विकासखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत और सदस्य जिला पंचायत के कुल 4050 पदों के लिए तीसरे व आख़री दिन तक 8438 नामांकन पत्रों का विक्रय और 2474 नामांकन पत्र जमा भी किए गए है..

यह भी पढ़ें 👉  महिला सशक्तिकरण की दिशा में DM और SSP देहरादून का एक और ठोस प्रयास…शहर के 05 मुख्य स्थानों पर स्थापित किये जायेंगे पिंक बूथ.. DM और SSP ने विभिन्न स्थानों का मोटरसाइकिल से किया भ्रमण..

विकासखंड रायपुर में 473, डोईवाला में 1486, सहसपुर में 1700, विकासनगर में 2090, कालसी में 1311 तथा चकराता में 1265 नामांकन पत्रों का विक्रय हुआ….जबकि सभी 06 विकासखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य के 905, प्रधान ग्राम पंचायत के 752, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 743 और सदस्य जिला पंचायत के लिए 74 सहित कुल 2474 नामांकन पत्र जमा भी किए गए..

यह भी पढ़ें 👉  यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए SSP देहरादून की अनोखी पहल...Wrong lane, double lane, zebra crossing के नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों को सिखाया प्यार भरा पाठ..

बता दें की जिले में सभी विकासखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य के 3395, प्रधान ग्राम पंचायत के 409, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 220 और सदस्य जिला पंचायत 26 सहित कुल 4050 पदों पर निर्वाचन होना है..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून SSP ने पेश की मानवता की मिसाल,बुज़ुर्ग महिला की शिकायत का निस्तारण कर भारी बारिश के बीच खुद गाड़ी की व्यवस्था कर घर पहुंचाया..

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 02 जुलाई से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया की आखरी तारीख 05 जुलाई 2025 निर्धारित है..आगामी 07 से 09 जुलाई तक प्राप्त आवेदन प्रपत्रों की जांच की जाएगी.. जबकि 11 जुलाई को सायं 3ः00 बजे तक नाम वापसी की जा सकती है

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें