दुस्साहस की हदें पार,थाना प्रभारी के साथ थाने में मारपीट ! मुकदमा दर्ज,आरोपी हिरासत में.

देहरादून में गजब का दुस्साहस करने वाला मामला सामने आया है.यहां थाना क्लेमेंनटाउन प्रभारी (SO) के साथ थाने में ही मारपीट की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई हैं !.मामले की गंभीरता को देखते हुए SP सिटी सरिता डोबाल थाने पहुंची जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपित लोगों को हिरासत में ले लिया है.प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मकान मालिक और किराएदार के बीच विवाद होने को लेकर शनिवार दो पक्षों का मामला क्लेमेंन टाउन पहुँचा.इसके बाद जब थाना प्रभारी ने नियमानुसार दोनों पक्षों की सुनवाई कर कार्यवाही की बात की तो, गुंडागर्दी में उतरे मकान मालिक पक्ष ने थाना प्रभारी के साथ ही मारपीट कर दी.

यह भी पढ़ें 👉  अलर्ट: भारी बारिश के चलते अलर्ट मोड पर दून पुलिस..नदी/नालों के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत लाउड हेलर के माध्यम से नदी/नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी..

एसपी सिटी के अनुसार अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई प्रचलित है. मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही चल रही है. पूरे मामले को लेकर अभी जांच पड़ताल जारी है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड के 10वी और12वी में जो है होनहार, उन्हें लेपटॉप के लिए 40 हज़ार देगी सरकार. डीबीटी के माध्यम से खातों में आएंगे पैसे..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें