गौरव: सहसपुर विधानसभा क्षेत्र से “भूड्डी गाँव” निवासी पुलिस दारोगा-साजिद अली को सराहनीय सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति पदक” का सम्मान….

राष्ट्रपति पदक :दारोगा साजिद अली के परिवारजनों एवं ग्राम वासियों सहित सहसपुर विधानसभा क्षेत्र वासियों के लिए भी के लिए हर्ष एवं गौरव का विषय…..

देहरादून:गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मान देने ने की घोषणा की गई है.. इसी क्रम में शिमला बाईपास और सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले “भूड्डी गांव” निवासी पुलिस दारोगा-साजिद अली को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक से सम्मान की भी घोषणा की गईं हैं. ग्रामीण क्षेत्र के छोटे से गाँव से आने वाले पुलिस दारोगा साजिद अली संभवत इलाकें पहले पुलिस कर्मी हैं जिन्हें सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मान मिलने का गौरव हासिल होने जा रहा हैं. यह सम्मान न सिर्फ उत्तराखंड राज्य पुलिस के लिए अपितु दारोगा साजिद अली के परिवारजनों एवं ग्राम वासियों सहित सहसपुर क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र वासियों के लिए भी के लिए हर्ष एवं गौरव का विषय है..

यह भी पढ़ें 👉  गुजरात से आये श्रद्धालुओं का टेम्पो ट्रेवलर गंगोत्री राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त..SDRF ने समय रहते किया रेस्क्यू...सभी यात्री सुरक्षित.. 

बता दें की पुलिस दारोगा साजिद अली भूड्डी गांव की एक प्रतिष्ठित परिवार से आते हैं. उनके दादा-पिता मूल रूप से बड़े खेती किसान परिवार से थे. साजिद अपने परिवार के पहले व्यक्ति है जिन्होंने पुलिस सेवा को चुना.और सराहनीय कार्य के लिए आज उन्हें राष्ट्रपति पदक से सम्मान मिलने जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: देखिए गृहमंत्री अमित शाह का संबोधन देहरादून से लाइव ..। बस एक क्लिक में..

साजिद अली,दारोगा (राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक पाने वाले)

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें