राजनीति: राहुल गांधी की आज देहरादून में जनसभा , कांग्रेस का दावा ऐतिहासिक होगी रैली. देखिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

देहरादून। राहुल गांधी की आज होने वाली रैली को लेकर उत्तराखंड कॉंग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। विधानसभा चुनाव से पहले ये रैली न केवल कांग्रेसियों को ऊर्जा देने का काम करेगी 2022 के चुनाव की रणनीति का हिस्सा है।कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज देहरादून में उत्तराखंड विजय सम्मान रैली के जरिए कांगेस के चुनावी अभियान का आगाज करने जा रहे हैं। कांग्रेस ने इस रैली को 1971 में बांग्लादेश के युद्ध में पाकिस्तान पर मिली जीत के पचास साल का जश्न मनाने के लिए रखा है। जिसमें विशेषतौर पर उस युद्ध के शहीद सैनिकों के परिजन और युद्ध के नायकों को सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  दुस्साहस: खानपुर विधायक उमेश कुमार पर एक और मुकदमा दर्ज.. सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर SSP को धमकी देने का आरोप....

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस भवन में मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि 1971 में 16 दिसंबर के दिन ही भारत ने पाकिस्तान पर एतिहासिक जीत दर्ज कर दुनिया का नक्शा बदल दिया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के राजनैतिक नेतृत्व में मिली जीत के रणबांकुरे रहे सैनिकों की वीरता और शहादत को याद करने के लिए राहुल गांधी खास तौर पर सैन्य भूमि उत्तराखंड आ रहे हैं। वही प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का कहना है कि राहुल गांधी की महारैली में पचास हजार से ज्यादा लोगो के जुटने की संभावना है .

यह भी पढ़ें 👉  बडी ख़बर: उत्तराखंड कैबिनेट ने आगामी विधानसभा सत्र (19 अगस्त से प्रारंभ) में उत्तराखंड अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान विधेयक, 2025 पेश करने का निर्णय लिया...जानिए-ऐतिहासिक निर्णय की मुख्य विशेषताएँ...

राहुल गांधी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

आज सुबह 11:00 बजे दिल्ली से करेंगे प्रस्थान

दोपहर 12:30 बजे परेड ग्राउंड पहुंचेंगे राहुल गांधी

दोपहर 12:40 बजे तीर्थ-पुरोहितों द्वारा राहुल गांधी का किया जाएगा सम्मान

यह भी पढ़ें 👉  क्लीन चिट: दुष्कर्म केस में बीजेपी के पूर्व विधायक को मिली कोर्ट से क्लीन चिट.. विधायक बोले: मेरा राजनीतिक कैरियर ख़त्म करने की हुई थी साजिश..

दोपहर 12:50 बजे 1971 के युद्ध में शामिल हुए सैनिकों का राहुल गांधी करेंगे सम्मान

वीर नारियों का सम्मान और शहीद परिवारों का भी होगा सम्मान

दोपहर 1:30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

देहरादून के परेड ग्राउंड में राहुल गांधी जनसभा को करेंगे संबोधित।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें