राजनीति: जब CM ने खाये ठेले पर राजमा चावल,वीडियो जमकर हो रहा वाइरल..

रुद्रपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री धामी का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वाइरल हो रहा है ,जिसमे मुख्यमंत्री राजमा चावल का स्वाद लेते नज़र आ रहा है जैसे जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहें हैं वैसे वैसे नेताओ के नए नए रंग नजर आ रहे है, एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सूबे के सीएम ने अचानक एक राजमा चावल के ठेले पर अपना काफिला रोक कर राजमा चावल का स्वाद लिया, ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है

यह भी पढ़ें 👉  ध्वस्तीकरण: पिरान कलियर में गंगा नहर किनारे बनी अवैध मजार भी हुई साफ.. नोटिस के उपरांत बुल्डोजर एक्शन..

आपको बता दें कि सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर स्थित गांधी पार्क में राजमा चावल के ठेले पर पहुंचकर राजमा चावल खाये। सीएम धामी के साथ साथ प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, शहर विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी राजमा चावल का स्वाद चखा। बताया जा रहा है की सीएम धामी गांधी पार्क में आयोजित सरस् मेले में शिरकत करने के बाद अचानक ही गांधी पार्क के बाहर लगने वाले राजमा चावल के ठेले पर पहुँच गए। जहाँ उन्होंने राजमा चावल का स्वाद चखा जो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सरेराह दबंगई दिखाने वालों को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ..बीच सड़क पर मारपीट/हुड़दंग कर रहे 05 युवकों को लिया हिरासत में..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें