राजनीति: आप का बड़ा दांव, गंगोत्री से चुनाव लड़ेंगे कर्नल अजय कोठियाल , मनीष सिसोदिया ने किया ऐलान….

उत्तरकाशी
उत्तराखंड में 2022 विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, चुनावी सरगर्मियां भी तेज होती जा रही है। भाजपा-कांग्रेस समेत सभी दलों ने जनता को अपनी ओर करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। विधानसभा चुनाव को लेजर आम आदमी पार्टी भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही वजह है किआप पार्टी के शीर्ष नेता समय-समय पर उत्तराखंड के दौरे पर आकर जनता को साधने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उत्तराखंड के दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन जहां उन्होंने प्रदेश के व्यापारियों से संवाद कर उन्हें साधने का काम किया तो वहीं दूसरे दिन वे उत्तरकाशी में एक बड़ा एलान किया है, गंगोत्री विधानसभा सीट से कर्नल अजय कोठियाल प्रत्याशी के रूप में उतारेगी आप पार्टी, जो कि पार्टी के मुख्यमंत्री का चेहरा भी है ..

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में लगी आग, मचा हड़कंप. अफरा तफरी का माहौल..

खबर सनसनी डेस्क

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहिए खबर सनसनी के संग। www.khabarsansani.com

सम्बंधित खबरें