राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती उत्सव पर प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शिरकत..यह पहला अवसर जब देश के PM ऐसे महत्वपूर्ण आयोजन में राज्यवासियों का उत्साहवर्धन करेंगे..

FRI में आयोजित होगा भव्य राज्य स्थापना दिवस- रजत जयंती उत्सव..

देहरादून- उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती उत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। यह पहला अवसर है, जब देश के प्रधानमंत्री ऐसे महत्वपूर्ण आयोजन में राज्यवासियों का उत्साहवर्धन करेंगे.ऐसे के प्रधानमंत्री के प्रस्तावित उत्तराखण्ड़ भ्रमण के दृष्टिगत सोमवार आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, अपर सचिव मुख्यमंत्री,बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, महानिदेशक उद्योग सौरभ गहरवार, आईजी इंटेलिजेंस केएस नगन्याल, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, एसएसपी देहरादून अजय सिंह सहित अन्य अधिकारियों द्वारा आयोजन स्थल एफआरआई का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.सभी अधिकारियों द्वारा इस महत्वपूर्ण आयोजन को व्यवस्थित ढंग से आयोजित किये जाने के लिये हर प्रकार की व्यवस्था समय से पहले पूर्ण किये जाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:कालसी में हुए ब्लाइंड मर्डर का दून पुलिस ने किया खुलासा..कुछ ही पल में दो गहरे दोस्त कहासुनी के दौरान बन गए खून के प्यासे….फोन कॉल्स और CCTV फ़ुटेज से क़ातिल दोस्त तक पहुँची SOG पुलिस..

आयुक्त गढ़वाल द्वारा जिलाधिकारी सहित सभी विभागीय उच्चाधिकारियों को इस आयोजन को यादगार बनाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये गए।

Oplus_16908288
Oplus_16908288

आयुक्त गढ़वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का उत्तराखण्ड़ से लगाव किसी से छिपा नहीं है। उत्तराखण्ड़ के विकास हेतु प्रधानमंत्री जी का दृष्टिकोण भी जग जाहिर है। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति निश्चित रूप से राज्य एवं राज्यवासियों के लिए सम्मान की बात है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में लागू हुआ सख्त नकल विरोधी कानून,नकल करने व कराने वालों को मिलेगी ये सजा...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें