ATM में होने वाली धोखाधड़ी की रोकथाम को लेकर रायपुर पुलिस का जन जागरूकता अभियान, 37 एटीएम में लगाए गये सावधान/जागरूक फ्लेक्सी..

देहरादून: बैंक एटीएम और इंटरनेट बैंकिंग में सेंधमारी कर साइबर धोखाधड़ी रोकथाम को लेकर जनपद देहरादून की थाना रायपुर पुलिस द्वारा वर्तमान समय में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं. इस अभियान के अंतर्गत इलाकें के 37 एटीएम में सावधानी को लेकर जागरूक फ्लेक्सी लगाए गए हैं. एटीएम का प्रयोग करने वाले आम नागरिकों को कुछ विशेष सावधानी के बारे में अवगत कराते हुए इन फ्लेक्सी में लिखे संदेश के माध्यम से जागरुक किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  "मिशन शक्ति" कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का  जागरूकता अभियान..स्कूल पढ़ने वाली किशोरियों से चर्चा कर दी गई महत्वपूर्ण जानकारीयां..

 रायपुर थानाध्यक्ष कुंदन लाल के नेतृत्व में पुलिस टीमें रायपुर क्षेत्र अंतर्गत मयूर विहार, मालदेवता व बालावाला जैसे स्थित 37 एटीएम में सावधानी व जागरूक फ्लेक्सी लगा चुकी हैं. ताकि एटीएम का प्रयोग करते समय लोग इन महत्वपूर्ण सावधानियों को ध्यान रखें.

1. एटीएम के अंदर एक समय पर एक ही व्यक्ति प्रवेश करें.

 2. किसी भी अनजान व्यक्ति की बातों में ना आएं,अपना एटीएम किसी भी दशा में अन्य व्यक्ति को ना दें.

यह भी पढ़ें 👉  ये देखो: ढोल बजाकर खोली नशा तस्कर की दून पुलिस ने पोल…फरार अभियुक्त की संपत्ति कुर्की की उद्घोषणा करने उसके घर मुजफ्फरनगर पहुँची पुलिस..ऐसे किया मोहल्ले में ढोल बजाकर अगली सख़्त कार्रवाई का ऐलान..

3.अपना एटीएम पिन नंबर किसी को ना बताएं.

4. एटीएम के अंदर एटीएम स्कैनर,  की-बोर्ड को चेक कर लें,स्केनर व की-बोर्ड के ऊपर दूसरा स्केनर व की-बोर्ड तो नहीं लगा है.

5. अपना पिन नंबर डालते वक्त हाथों से छुपाकर अंकित करें.

6.चेक कर ले एटीएम के अंदर कोई कैमरा ऐसा ना लगा हो, जिससे आप का पिन नंबर अंकित करते समय उसमें रिकॉर्ड हो जाए. 

7. एटीएम के अंदर हेलमेट या मुंह छुपा कर जाना प्रतिबंधित है.

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा सत्र: मुख्यमंत्री धामी ने अनुपूरक बजट पेशकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' मंत्र को किया समर्पित..

8. किसी प्रकार की सहायता के लिए 112 डायल करें.

 वही इसके अतिरिक्त थाना रायपुर पुलिस द्वारा एटीएम में आए आम नागरिकों को एटीएम के प्रयोग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के विषय में भी अवगत कराया जा रहा है. ताकि आए दिन होने वाली ATM धोखाधड़ी और इंटरनेट बैंकिंग में होने वाली साइबर क्राइम से जनता को जागरूक किया जा सके.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें