विधानसभा सत्र: मुख्यमंत्री धामी ने अनुपूरक बजट पेशकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ मंत्र को किया समर्पित..

देहरादून/गैरसैंण: भराङीसैण (गैरसैण) में आयोजित विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किये गये अनुपूरक बजट के संबंध में मीडिया से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 5315 करोड़ रुपये का यह अनुपूरक बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए तैयार किया गया है। यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि सतत विकास, समावेशी विकास, नवाचार और आर्थिक सुदृढ़ता की दिशा में हमारा संकल्प है।

यह भी पढ़ें 👉  उधमसिंह नगर: हाईटेक पुलिसिंग की तरफ बढ़ते कदम…SOG/LIU सहित वायरलेस शाखा हुए अत्याधुनिक रूप से मजबूत…SSP उधमसिंह नगर ने वितरित किये उच्च तकनीक से लैस लैपटॉप.. 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारा फोकस राज्य की मानव पूंजी में निवेश और हर वर्ग के समावेशी विकास पर है। किसानों, श्रमिकों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं, सुरक्षा बलों और पत्रकारों सहित सभी वर्गों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए यह बजट तैयार किया गया है।

राज्य में विद्युत टैरिफ सब्सिडी, स्वास्थ्य योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना, पुलिसकर्मियों के आवास, तीमारदारों के विश्राम गृह तथा शहीद व पत्रकार कल्याण कोष के लिए समुचित प्रावधान किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विकासनगर सांप्रदायिक विवाद मामलें SSP ने खुद संभाला मोर्चा,दो टूक बोले क़ानून व शांति व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा,जरूरत पड़ी तो NSA लगेगा.जनता की सुरक्षा को लेकर पुलिस कटिबद्ध: SSP

हमारी सरकार ने आपदा न्यूनीकरण और पर्यावरणीय संतुलन को भी प्राथमिकता दी है, ताकि ‘इकोलॉजी’ और ‘इकोनॉमी’ के बीच संतुलन बना रहे। भू-धसाव, भूकंप जोखिम, स्प्रिंग मैपिंग, और आपदा राहत हेतु प्रभावी बजटीय प्रावधान किए गए हैं।

बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में रिस्पना-बिन्दाल एलिवेटेड रोड, पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार, कुंभ मेला अवसंरचना, तथा पर्यटन विकास को भी विशेष महत्व दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून SSP की दूरदर्शिता से चक्रव्यूह में फंसा 01 शातिर अन्तर्राज्यीय वाहन चोर..अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई 08 लाख  कीमत की 10 मोटर बाइकें बरामद..आदतन आपराधिक घटनाओं में लिप्त लोगों के खिलाफ़ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई कर जनपद से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा :- एसएसपी देहरादून

हम ऋषिकेश को योग नगरी और हरिद्वार को आध्यात्मिक पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने को प्रतिबद्ध हैं। साथ ही, नन्दा राजजात यात्रा और शारदा रिवर फ्रंट जैसे सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजनों को भी सशक्त किया जा रहा है।

यह अनुपूरक बजट नए उत्तराखण्ड की दिशा में एक और मजबूत कदम है। मैं राज्य की जनता से आह्वान करता हूं कि इस विकास यात्रा में हमारा साथ दें।”

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें