विकासनगर सांप्रदायिक विवाद मामलें SSP ने खुद संभाला मोर्चा,दो टूक बोले क़ानून व शांति व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा,जरूरत पड़ी तो NSA लगेगा.जनता की सुरक्षा को लेकर पुलिस कटिबद्ध: SSP

देहरादून:कोतवाली विकास नगर क्षेत्र में जाति समुदाय के बीच सांप्रदायिक विवाद का मामला इतना तूल पकड़ गया कि देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुँवर को मौके पर पहुंचे खुद मोर्चा संभालना पड़ा उन्होंने साफ तौर पर दो टूक लफ्जों में कहा कि शांति और कानून व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह कोई भी हो. जरूरत पड़ी तो ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ NSA ( नेशनल सिक्योरिटी एक्ट)तक लगा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.. एसएसपी ने कहा कि दो जाति समुदाय के बीच सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़ने के लिए कुछ लोग आग में घी डालने जैसा कार्य कर रहे हैं. यह कदापि उचित नहीं है. देर रात तक विकासनगर क्षेत्र में खुद मोर्चा संभाल एसएसपी दिलीप सिंह कुँवर ने पुलिस फोर्स के साथ गश्त लगाते हुए पूरे इलाके में शांति और कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए क्षेत्रवासियों से अपील की.

यह भी पढ़ें 👉  "ऑपरेशन प्रहार":अजय भटेजा हत्याकांड में कुख्यात शार्प शूटर राजन उर्फ़ जैकी का पुलिस ने लिया PCR..घटना से संबंधित DVR सहित अन्य दस्तावेजों की बरामदगी के लिए अभियुक्त को साथ लेकर विभिन्न जगहों पर पुलिस की लगातार दबिश ज़ारी..

वीडियो फुटेज सहित अन्य जांच पड़ताल के आधार पर आरोपित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी: SSP

एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पास इस पूरे विवाद से जुड़े वीडियो फुटेज मौजूद है, जिसकी जांच पड़ताल कर आरोपित लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है. वहीं दूसरी ओर जिन्होंने भी इस सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़ने का गलत काम किया है उनको लगातार चिन्हित कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन:वन्यजीव प्रभावित क्षेत्रों में स्कूली नौनिहालों को मिलेगी एस्कार्ट की सुविधा- CM धामी…मुख्यमंत्री ने DFO पौड़ी को हटाने के दिए निर्देश..

SSP ने जनता से की शांति व्यवस्था बनाए जाने अपील 

एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने विकासनगर पछवा दून क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस तरह के सांप्रदायिक माहौल को बढ़ा चढ़ा कर कुछ लोग पेश करने का प्रयास कर रहे हैं.इस तरह की गुमराह करने वाली बातों में जनता ना आए. पुलिस शांति और कानून व्यवस्था बहाल रखने के साथ ही सभी की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है. एसएसपी ने यह कहा कि दूसरी ओर जो लोग इस सांप्रदायिक माहौल को तूल देकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं वह लोग भी इसके कानूनी परिणाम के बारे में सोच ले. जरूरत पड़ी तो ऐसे लोगों पर NSA लगाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  ब्रिगेडियर हत्या में 04 लोग गिरफ्तार..सड़क पर हुई अंधाधुंध फायरिंग में लगी थी ब्रिगेडियर जोशी को गोली..घटना में शामिल कई छात्र फरार,तलाश ज़ारी...देर रात तक़ क्लब पार्टी में मारपीट के बाद सुबह सवेरे दो गुटों में हुई फायरिंग..एसएसपी निर्देश पर बीती रात शहर के क्लब/बार रेस्टोरेंट पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर कार्यवाही..

बाइट:दलीप सिंह कुँवर,DIG/SSP देहरादून.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें