17 साल बाद कैद में आया पिरान कलियर का घोटालेबाज एकाउंटेंट..उत्तराखंड STF ने यूपी से दबोचा…2007 में की थी बड़ी धनराशि की हेराफेरी..

दरगाह शरीफ पिरान कलियर के दस्तावेजों मे हेराफेरी कर फरार अपराधी की गिरप्तारी पर था 25 हजार का इनाम घोषित

हरिद्वार रूड़की स्थित दरगाह शरीफ पिरान कलियर में 17 साल पहले सवा करोड़ रुपये की हेराफेरी कर फरार चल रहे एकाउंटेंट को उत्तराखंड एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश के रामपुर से गिरफ्तार किया है. अभियुक्त जमाल खान की गिरफ्तारी को लेकर ₹25000 का इनाम घोषित था. पुलिस के अनुसार वर्ष 2007 हरिद्वार के रुड़की स्थित दरगाह शरीफ पिरान कलियर में कार्यरत अकाउंटेंट जमाल खान पुत्र अफजल खान द्वारा दस्तावेजों में हेरा फेरी कर सवा करोड रुपए का ग़बन किया गया था. हेराफेरी की घटना कारित करने के बाद 17 वर्षो से आरोपी लेखाकार फरार चल रहा था..

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग्: यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड नागरिकों की सुरक्षा के लिए, प्रदेश सरकार ने निर्देश किये जारी..

 उत्तराखंड STF एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया गया कि उत्तराखण्ड में कई वर्षो से फरार ईनामी अपराधियों के लिये एसटीएफ द्वारा विशेष रणनीति अपनाई जा रही है,जिसमें ऐसे अपराधियों की गिरप्तारी के लिए STF की टीमों को आधुनिक तकनीक के भरोसे ही ना रहकर मैनुवल पुलिसिंग पर फोकस किये जाने के लिए विशेष दिशा निर्देश दिये गये हैं. इसी क्रम में कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार से विगत 17 वर्ष से फरार चल रहे शातिर 25 हजार के ईनामी अपराधी को उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा गोपनीय सूचना पर 15 जुलाई 2024 में थाना गंज क्षेत्र जिला रामपुर यूपी से गिरप्तार किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में जनता से सीधे संवाद कर मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनसमस्याएं.जनसुनवाई में प्राप्त सभी प्रकरण का गंभीरता से संज्ञान लेकर त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश..

 STF एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि पकड़ा गया इनामी अभियुक्त जमाल खान पुत्र अफजल खान निवाई बजोड़ी टोली थाना गंज जिला रामपुर यूपी द्वारा वर्ष 2007 व उससे पूर्व दरगाह शरीफ पिरान कलियर के दस्तावेजों मे हेराफेरी कर सवा करोड़ रूपये का गबन कर कलियर दरगाह शरीफ की संपत्ति को नुकसान पहुचाया गया था.घटना के बाद 17 अक्टूबर 2007 को थाना रुड़की जनपद हरिद्वार में मु0अ0स0 355/2007 धारा 409 IPC में मुकदमा पंजीकृत किया गया.केस दर्ज होने के बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था.ऐसे में  एसटीएफ देहरादून ने फरार अभियुक्त के मामले में जानकारी एकत्रित करते हुये मैनुअल सूचना के आधार पर दिनॅाक 15 जुलाई 2024 को बेजोड़ी टोला थाना गंज क्षेत्र जिला रामपुर यूपी से अभियुक्त जमाल खान को गिरफ्तार किया.

यह भी पढ़ें 👉  भगोड़े बिल्डर दीपक मित्तल प्रकरण में पुलिस ने बढाया जांच का दायरा.. कई सफेदपोश नेता आये पुलिस की रडार पर..दीपक मित्तल और उसकी पत्नी राखी पर 50 हजार का ईनाम घोषित..

गिरप्तार  अभियुक्त:-

1. जमाल खान पुत्र अफजल खान नि. बजोड़ी टोली थाना गंज जिला रामपुर यूपी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें