जन सुरक्षा :आमजन को सुरक्षा का अहसास कराती दून पुलिस…मार्निंग वॉक पर जाने वाले बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों समेत काम पर जाने वाली महिलाओं को सुरक्षा का अहसास दिलाने का प्रयास..गौरा पुलिस/ यातायात पुलिस द्वारा की गई सघन चेकिंग..

एसएसपी दून के निर्देशों पर एसपी ट्रैफिक के नेतृत्व में तड़के प्रातः से ही सभी थाना क्षेत्रों में चला दून पुलिस का चेकिंग अभियानअनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्धों से की गई पूछताछ

सार्वजनिक पार्कों व अन्य स्थानों पर गौरा पुलिस तथा यातायात पुलिस द्वारा लगातार भ्रमणशील रहते हुए आमजन से की वार्ता, दिलाया सुरक्षा का भरोसा

देहरादून :एसएसपी देहरादून द्वारा आमजन की सुरक्षा हेतु सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा रात्रि एवं दिन में लगातार सघन चेकिंग व सत्यापन अभियान चलाते हुए संदिग्धों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।इसी क्रम में 03 अप्रैल 2026 को प्रातः से ही पुलिस अधीक्षक यातयात के नेतृत्व में सभी थाना क्षेत्रों में गौरा पुलिस तथा यातायात पुलिस की अलग अलग टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थानों/ पार्कों के पास चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान प्रातः मॉर्निंग वॉक तथा अपने काम पर जाने वाले व्यक्तियों से पुलिस टीमों द्वारा बातचीत करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा एवं सहायता हेतु उपलब्ध है। इस दौरान अनावश्यक एवं संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सावधान: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध SSP देहरादून का सख्त रुख.. एक्शन मोड में आयी दून पुलिस..ट्रेफ़िक रूल्स तोड़ने वाले 529 वाहन चालकों पर कार्रवाई..रेट्रो साइलेंसर वाले 16 वाहन सीज..

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा दिन – रात लगातार सम्पूर्ण जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  खुलासा:SSP देहरादून की सटीक रणनीति से अंतरराज्यीय चोर/लुटेरें गिरोह का पर्दाफाश..मोबाइल टॉवरों से क़ीमती सामान चोरी करने वाले गैंग के 04 अभियुक्त चढ़े हत्थे…गिरोह पर सहारनपुर,मुजफ्फरनगर,मेरठ,हरियाणा और दिल्ली में भी चोरी/लूट के कई मुक़दमें दर्ज..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें