देहरादून की कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल..नाराजगी व्यक्त कर मुख्य सचिव ने पुलिस आलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश..डे-नाइट पेट्रोलिंग बढ़ाने,हुड़दंगियों पर कड़ी कार्यवाही और ड्यूटी में लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश..

बार और रेस्टोरेंट क्लोजिंग के लिए निर्धारित समय सीमा को कठोरता से लागू किया जाए..Weekend में देहरादून को पार्टी और हुड़दंगियों का अड्डा ना बनने दिया जाए: मुख्य सचिव

देहरादून : राजधानी देहरादून में आए दिन सरेआम हत्या,सड़कों पर जानलेवा हमला और शिक्षण संस्थानों के छात्र गुटों में खूनी संघर्ष के अलावा अराजकता की हदें पार कर सरेआम हुड़दंग करने जैसे गंभीर मामलों पर उत्तराखंड मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है.. राजपुर क्षेत्र में एक दिन पहले सड़क पर सरेआम दो गुटों के बीच हुई अंधाधुन फायरिंग के दौरान पूर्व ब्रिगेडियर की मौत प्रकरण ने एक बार फिर कानून व्यवस्था गंभीर सवाल खड़े किए हैं.इसी क्रम में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार (31मार्च 2026)को सचिवालय में शहर में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर गृह और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक ली. मुख्य सचिव ने रोड रेज और हुड़दंग की घटनाओं के बढ़ने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाए जाने और हुड़दंगियों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.उन्होंने कहा कि देहरादून शहर और उसके आस पास के क्षेत्रों में पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए. साथ ही उन्होंने SSP देहरादून को निर्देश दिए कि डे – नाइट पेट्रोलिंग के साथ ही मॉर्निंग पेट्रोलिंग को भी बढ़ाया जाए। 

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार पर विजिलेंस का वार.."नंदा गौरा योजना" में मिलने वाली धनराशि दिलाने के एवज़ में रिश्वत लेने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ती गिरफ्तार..

बार और रेस्टोरेंट क्लोजिंग के लिए निर्धारित समय सीमा को कठोरता से लागू किया जाए.Weekend में देहरादून को पार्टी और हुड़दंगियों का अड्डा ना बनने दिया जाए..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: आर्मी का लेफ्टिनेंट बनकर घूमने वाला एक और शक्स देहरादून से STF ने किया गिरफ्तार । सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर वसूलता था मोटी रकम।आरोपी के पास से सेना की वर्दी ,सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद। पुलिस जांच में जुटी..

मुख्य सचिव ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर में बार और रेस्टोरेंट क्लोजिंग के लिए निर्धारित समय सीमा को कठोरता से लागू किया जाए. साथ ही Weekend में देहरादून को पार्टी और हुड़दंगियों का अड्डा ना बनने दिया जाए.उन्होंने बार संचालन के नियमों का पालन ना करने वाले बार और अवैध बार संचालकों पर भी कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अपनी ड्यूटी को मुस्तैदी से ना करने वाले लापरवाह अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए। शहर के आस पास के क्षेत्रों में खुले होम स्टे की भी निगरानी करने की आवश्यकता है। इसके लिए होम स्टे की मैपिंग की जाए एवं निगरानी रखी जाए कि ये होम स्टे जो टूरिज्म प्रमोशन के लिए बने थे, कहीं लगातार बार लाइसेंस लेकर इसका दुरुपयोग तो नहीं कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  महिला दारोग़ा मौत मामलें में तेज गति व लापरवाही से बस चलाने वाले ड्राइवर को दून ने किया गिरफ्तार..नए कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर सख़्त कानूनी शिकंजा…

मुख्य सचिव ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे खुलने के बाद Weekend के लिए और भी अधिक तैयार रहने की आवश्यकता है। इसके लिए अभी से तैयारी करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हुड़दंगियों की पहचान हो सके, इसके लिए किरायेदारों और पीजी में रहने वालों का भी सघन सत्यापन अभियान चलाया जाए.इस अवसर पर DGP दीपम सेठ, सचिव गृह शैलेश बगौली, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, IG गढ़वाल राजीव स्वरूप, DM देहरादून श्री सविन बंसल, SSP देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें