LPG एजेंसियों पर छापेमारी:DM  की क्यूआरटी सक्रिय..50 स्थानों पर छापेमारी,दर्जनभर सिलेंडर जब्त..विकासनगर में 12 घरेलु सिलेंडर ज़ब्त,7 गैस एजेंसियों के निरीक्षण..

बिना अनुबंधित वाहन से गैस डिलीवरी करते पाए जाने पर संबंधित गैस एजेंसी पर एक्शन तय..एलपीजी गैस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त..

 जिला प्रशासन सहित संयुक्त टीम द्वारा राजीव नगर एवं रिस्पना पुल स्थित लगभग 38 दुकानों पर छापेमारी…गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो से ही..

देहरादून: एलपीजी गैस कालाबाजारी रोकने को लेकर देहरादून जिला प्रशासन की  क्यूआरटी टीम ने 29 मार्च 2026 रविवार को देहरादून के कई गैस एजेंसी पर औचक निरीक्षण का छापेमारी की कार्रवाई की. इस दौरान दर्जन भर से ज्यादा सिलेंडर जब्त  किए गए. वही बिना अनुमति वहां से गैस डिलीवरी करते पाए जाने पर संबंधित गैस एजेंसी पर कानूनी एक्शन की तय की गई है.LPG  गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण एवं जनमानस को सुगमता से गैस आपूर्ति के जाने तथा गैस एजेंसियों एवं गैस गोदाम का औचक निरीक्षण किए जाने हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी के नेतृत्व में  क्षेत्रीय खाद्यगैस  अधिकारी अजय पाल सिंह एवं पूर्ति लिपिक  होशियार सिंह की संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि  रिंग रोड क्षेत्र में  भारत गैस के कई डिलीवरी मैन द्वारा मोटर साइकिल पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही थी जिनका की तेल कंपनी के साथ कोई अनुबंध नहीं है, जिस कारण उसके संबंध में गैस की कालाबाजारी किए जाने की संभावना प्रतीत होती है,इसके उपरांत भारत गैस के गोदाम अरविंद गैस एजेंसी व आधुनिक गैस एजेंसी के गोदाम में जाकर इस संबंध में पूछताछ करने पर यह देखा गया कि मोटरसाइकिल व साइकिल छोटे वाहनों  से गैस की आपूर्ति की जा रही थी, जिनका की गैस एजेंसी के साथ कोई अनुबंद नहीं था. इस समंध में कड़े निर्देश दिए गए कि गैस की डिलीवरी लोडर के  माध्यम से किया जाए किसी भी छोटे वाहन से गैस के आपूर्ति करते पाए गए तो उनके विरूध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.दोनों एजेंसीज को कड़े निर्देश दिए गए की गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो के माध्यम से की जाएगी..

यह भी पढ़ें 👉  Good News: राष्ट्रीय राजमार्ग-7 और 34 के सुधार कार्यों के लिए 720.67 करोड़ की परियोजना स्वीकृत

 देहरादून जिला प्रशासन के अनुसार एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने और  शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है। क्यूआरटी टीम आज क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों देखी.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून डकैती कांड अपडेट: पुलिस के हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग...बदमाशों ने कई महीनों पूर्व की थी लूट की योजना..घटना को अंजाम देने के लिए यमुना एक्सप्रेस आगरा से लूटी गई थी कार...धरपकड़ के लिए सुदूर प्रांतों में कई टीमें दिन-रात जुटी..

घरेलू के साथ ही व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर का लोड निंरतर बढाया जा रहा हैं..

 जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित  1077, 0135-2626066, 2726066  और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से कुल 19 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोलरूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की समस्या को लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आज लगभग 17959 अधिक उपभोक्ताओं को घरेलू तथा 407 उपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई है।  एलपीजी का घरेलू 36534 तथा व्यवसायिक का 1671 स्टॉक उपलब्ध है।  घरेलू के साथ ही व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर का लोड निंरतर बढाया जा रहा है।    

यह भी पढ़ें 👉  AIMS अस्पताल में नौकरी लगाने के नाम पर 36 लाख रुपये हड़प धोखाधड़ी करने वाले इनामी अपराधी को दून पुलिस दिल्ली से दबोचा….पिछले डेड साल से चल रहा था फ़रार..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें